इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करने की आखिरी तारीख 31 अगस्त 2026 है. ऐसे में अगर आपने अभी तक रिटर्न दाखिल नहीं किया है या फाइलिंग, ई-वेरिफिकेशन, रिफंड अथवा किसी तकनीकी समस्या में अटक गए हैं, तो आपके लिए राहत की खबर है.
इनकम टैक्स विभाग ने 24 अगस्त से 31 अगस्त की रात तक अपनी e-Filing और Centralized Processing Center (CPC) सपोर्ट लाइन को 24x7 उपलब्ध कराया है. विभाग की आधिकारिक बेवसाइट के मुताबिक यह सुविधा 24 अगस्त को सुबह 8 बजे से शुरू होकर 31 अगस्त को रात 11:59 बजे तक जारी रहेगी.
ITR फाइल करने का तरीका
ITR फाइल करने के लिए Income Tax e-Filing पोर्टल पर लॉगिन करें. इसके बाद e-File → Income Tax Returns → File Income Tax Return विकल्प चुनें. अपना असेसमेंट ईयर चुनकर लागू ITR फॉर्म का चयन करें और पोर्टल पर उपलब्ध प्री-फिल्ड जानकारी को ध्यान से जांचें.
आय, बैंक खाते, TDS, टैक्स क्रेडिट, डिडक्शन और अन्य जानकारी को मिलाने के बाद रिटर्न सबमिट करें. विभाग के अनुसार AY 2026-27 के लिए ITR-1 से ITR-7 तक के फॉर्म ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों माध्यमों से उपलब्ध हैं.
ITR भरने के बाद e-Verify जरूर करें
रिटर्न सबमिट करने के बाद उसका e-Verification करना जरूरी है. Income Tax Department के मुताबिक, ITR-V जमा करने या इलेक्ट्रॉनिक वेरिफिकेशन के लिए 30 दिन की समयसीमा है. समय पर वेरिफिकेशन नहीं होने पर रिटर्न की फाइलिंग प्रभावित हो सकती है.
ये भी पढ़ें: लखनऊ में मकान-दुकान के लिए जमीन खरीदने का मौका, 24 अगस्त तक करें आवेदन, जानें पूरी प्रक्रिया
Refund या ITR Status कैसे देखें?
ITR दाखिल करने के बाद e-Filing पोर्टल पर ‘Know Your ITR Status’ सुविधा से रिटर्न का स्टेटस देखा जा सकता है. यह सुविधा लॉगिन से पहले और लॉगिन के बाद, दोनों तरह उपलब्ध है.
अगर रिटर्न प्रोसेस होने के बाद टैक्स क्रेडिट में गड़बड़ी या किसी अन्य सुधार की जरूरत है, तो पोर्टल पर Rectification Request की सुविधा भी उपलब्ध है.
ये भी पढ़ें: एंबुलेंस बनी अफसरों की सवारी, मरीज आज भी खटिया पर! आखिर जनता के लिए आई गाड़ी किसके काम आ रही?
हेल्पलाइन नंबर क्या हैं?
ITR, e-Filing, रिफंड, इंटीमेशन और CPC से जुड़ी समस्याओं के लिए आप इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं-
- 1800 103 0025
- 1800 419 0025
विदेश से कॉल करने वालों के लिए-
- +91-80-46122000
- +91-80-61464700
ये खबर इनकम टैक्स विभाग, ITR ऑफलाइन यूटिलिटी FAQ, PIB स्रोतो की मदद से लिखी गई है.
