Hormuz Strait: ईरान ने भारत से फरवरी में जब्त किए गए तीन टैंकरों को छोड़ने की मांग की है. रॉयटर्स के अनुसार ईरान की यह मांग उन बातचीत का हिस्सा है, जिनके जरिए भारत के झंडे वाले जहाजों के लिए होर्मुज स्ट्रेट में सुरक्षित गुजरने की व्यवस्था की जा रही है.
ईरानी जहाज को भारत ने क्या किया जब्त?
भारतीय अधिकारियों का आरोप था कि ईरान से जुड़े टैंकरों ने अपनी पहचान छिपाई थी. समुद्र में जहाजों के बीच अवैध रूप से माल के एक्सचेंज में भी ये जहाज शामिल थे.
तेहरान ने भारत से दवा और मेडिकल किट की भी डिमांड की
रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार तेहरान ने कुछ दवाओं और चिकित्सा उपकरणों की आपूर्ति भी भारत से मांगी है. ये भी दावा किया जा रहा है कि नई दिल्ली में ईरान के राजदूत ने सोमवार को इस मुद्दे पर चर्चा करने के लिए भारतीय विदेश मंत्रालय के अधिकारियों से मुलाकात भी की.
ईरान ने भारतीय जहाजों को होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित पार करने की दी अनुमति
ईरान ने हाल ही में दो भारतीय LPG टैंकरों को होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की अनुमति दी. जिसमें से एक सोमवार को पश्चिमी भारत पहुंच गया. इजराइल और अमेरिकी हमले के बाइ ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह से बंद कर दिया है. वहां से गुजरने वाले जहाजों पर ईरान ने हमला भी किया है.
ये भी पढ़ें: LPG संकट होगा खत्म? मुंद्रा पोर्ट पहुंचा विशाल टैंकर शिवालिक, कल हो सकती है नंदा देवी की एंट्री
पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर लगेगी लगाम? 81000 टन क्रूड ऑयल लेकर भारत आ रहा जहाज
दक्षिणी लेबनान में घुसा इजरायल, हिज्बुल्लाह के खिलाफ IDF का ग्राउंड ऑपरेशन शुरू
गुड न्यूज: LPG लेकर दो टैंकर होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित निकले, 16-17 मार्च को पहुंचेंगे भारत
