पत्नी पर उंगली उठी तो दहाड़े हिमंता बिस्वा सरमा, कहा- पाकिस्तान से जुड़े हैं कांग्रेस के तार

Himanta Sarma vs Congress: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने पत्नी पर लगाए गए आरोपों को लेकर कांग्रेस पर पलटवार किया है. हिमंता ने कांग्रेस पर पाकिस्तान के साथ साठगांठ होने का आरोप लगाया. साथ ही कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के खिलाफ FIR भी दर्ज कराया.

Himanta Sarma vs Congress: सीएम हिमंता ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. जिसमें कहा- कांग्रेस ने पाकिस्तानी सोशल मीडिया समूह से मिली झूठी जानकारी का इस्तेमाल करके मेरी पत्नी के खिलाफ झूठे आरोप गढ़े. असम सीएम ने कहा- उनकी पत्नी ने झूठे आरोपों को लेकर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.

जाली दस्तावेजों के साथ मुद्दा उठाने पर हो सकती है जेल की सजा : हिमंता

हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा- मेरी पत्नी के खिलाफ कांग्रेस के आरोप असम चुनावों को प्रभावित करने के उद्देश्य से लगाए गए हैं, इसके लिए आजीवन कारावास की सजा हो सकती है. उन्होंने आगे कहा- जब जाली दस्तावेजों के साथ जनता के सामने कोई मुद्दा उठाते हैं, तो उस पर IPC की धारा 420 और 468 लागू होती है. बेशक, नए BNS में भी इससे जुड़ा प्रावधान मौजूद है. जब आप किसी चुनाव के नतीजे या परिणाम को प्रभावित करने के लिए मनगढ़ंत दस्तावेजों के साथ ऐसे आरोप लगाते हैं, तो उस पर ज्यादा सजा वाले प्रावधान लागू होते हैं, और इसके लिए उम्रकैद तक की सजा हो सकती है. कल मेरी पत्नी ने एक FIR दर्ज कराई है, और मुझे पूरा यकीन है कि पुलिस कानून की सही धाराओं के तहत मामला दर्ज करके जरूरी कार्रवाई करेगी.

कांग्रेस को प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए मटीरियल पाकिस्तानी सोशल मीडिया ग्रुप ने मुहैया कराया

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा – कल पवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं – एक दिल्ली में और दूसरी गुवाहाटी में. हमारी रिसर्च के दौरान हमें पता चला कि कल हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस का पूरा मटीरियल एक पाकिस्तानी सोशल मीडिया ग्रुप ने मुहैया कराया था. पिछले 10 दिनों में, एक पाकिस्तानी चैनल ने असम चुनावों को लेकर कम से कम 11 टॉक शो किए हैं, जो पहले कभी नहीं हुआ था. हर टॉक शो का यही नतीजा निकला कि कांग्रेस को जीतना चाहिए. कल की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पाकिस्तान का जुड़ाव अब बहुत ही साफ हो गया है. मुझे पूरा यकीन है कि कानून लागू करने वाली एजेंसियां ​​इस बात पर जरूर गौर करेंगी.

गौरव गोगोई की मदद एक पाकिस्तानी सोशल मीडिया ग्रुप ने की : असम सीएम

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा, कोई भी व्यक्ति 199 अमेरिकी डॉलर का भुगतान करके एक कंपनी रजिस्टर करवा सकता है. कल की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद, कांग्रेस ने रिंकी के नाम पर एक और कंपनी बना ली. कांग्रेस ने एक पाकिस्तानी सोशल मीडिया ग्रुप से हासिल किए गए पासपोर्ट और दस्तावेजों की तस्वीरों का इस्तेमाल किया. गौरव गोगोई की मदद एक पाकिस्तानी सोशल मीडिया ग्रुप ने की. पाकिस्तान किस तरह असम चुनावों को प्रभावित करने की कोशिश कर रहा है, यह बहुत महत्वपूर्ण है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >