VIDEO: हिमाचल में भारी बारिश से तबाही, कुल्लू में 8 इमारतें ढहीं, लैंडस्लाइड से 12 की मौत

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के 12 में से छह जिलों में भारी से भीषण बारिश और कुछ स्थानों पर अत्यधिक भीषणतम बारिश होने का अनुमान जताते हुए बुधवार को ‘रेड अलर्ट’ जारी किया. इस मॉनसून में भारी बारिश के तीन बड़े दौरों के बाद राज्य में कुल 709 सड़कें बंद हो गई हैं.

हिमाचल प्रदेश में बारिश और भूस्खलन से तहाबी का दौर जारी है. कुल्लू में बारिश की वजह से बस स्टैंड के पास की 8 इमारतें ढह गई हैं. हालांकि राहत की बात है कि इस हादसे में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है.

प्रशासन की मुस्तैदी से बच गयी सैकड़ों की जान

प्रशासन की मुस्तैदी की वजह से कुल्लू में भूस्खलन से सैकड़ों लोगों की जान बच गयी. दरअसल प्रशासन ने तीन दिन पहले ही घरों से लोगों को बाहर निकाल लिया था. बताया जा रहा है कि बस स्टैंड के पास और इमारतें भी गिरने की स्थिति में आ गयी हैं.

हिमाचल में भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन में 12 लोगों की मौत,शिमला समेत छह जिलों में ‘रेड अलर्ट’

हिमाचल प्रदेश में मंगलवार की रात में हुई भारी बारिश के बाद भूस्खलन की घटनाओं में 12 लोगों की मौत हो गई और कुछ मकानों के क्षतिग्रस्त होने के अलावा 400 से अधिक सड़कें अवरूद्ध हो गईं.

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के 12 में से छह जिलों में भारी से भीषण बारिश और कुछ स्थानों पर अत्यधिक भीषणतम बारिश होने का अनुमान जताते हुए बुधवार को ‘रेड अलर्ट’ जारी किया. इस मॉनसून में भारी बारिश के तीन बड़े दौरों के बाद राज्य में कुल 709 सड़कें बंद हो गई हैं. भारी बारिश के कारण प्रदेश में बड़ पैमाने पर विनाश एवं मौत की घटनाएं हुई हैं.

Also Read: हिमाचल प्रदेश: मंडी के कोलडैम में फंसे सभी 10 लोगों को बचाया गया

सीएम सुक्खू ने लोगों को सतर्क रहने की अपील की

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. प्रदेश के शिमला, मंडी और सोलन जिलों में बुधवार से दो दिनों के लिए सभी स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं.

भूस्खलन में 12 लोगों की मौत इन इलाकों से हुई

हिमाचल प्रदेश में हुई 12 मौतों में से सात लोगों की मौत मंडी और शिमला में भूस्खलन के कारण हुई, इसके अलावा, बिजली का करंट लगने से तीन अन्य लोगों की मौत हुई, और राज्य के विभिन्न हिस्सों में डूबने और ऊंचाई से गिरने के कारण एक-एक व्यक्ति की मौत की सूचना मिली है. उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने बताया कि मंडी जिले के सेराज क्षेत्र के दो गांवों में बादल फटने से हुए भूस्खलन में पांच लोगों की मौत हो गई है. मंडी जिले के सेराज के दगोल गांव में भूस्खलन में दो लोगों – परमानंद (62) और उनके पोते गोपी (14) – की मौत हो गई, जबकि अन्य तीन की सराची गांव में भूस्खलन में मौत हो गई. मलबे में कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका है. इलाके में कुछ घर और एक स्कूल भी क्षतिग्रस्त हो गया.

Also Read: हिमाचल प्रदेश: ‘पापा, क्या हम भी मर जाएंगे’, शिमला में हुई तबाही का आंखों देखा हाल पढ़ें

बारिश के कारण घरों में आईं दरारें

बारिश के कारण शिमला शहर बुरी तरह प्रभावित हुआ, भूस्खलन और उखड़े पेड़ों के कारण मुख्य कार्ट रोड और साथ ही शिमला-मेहली बाईपास कई स्थानों पर अवरुद्ध हो गया. कई घरों में दरारें भी आ गई हैं और एहतियात के तौर पर लोगों को वहां से हटा दिया गया है. पुलिस अधीक्षक ने लोगों से अनावश्यक यात्रा नहीं करने का अनुरोध किया.

हिमाचल प्रदेश में इस महीने बारिश की वजह से अबतक 120 से अधिक लोगों की हो चुकी है मौत

इस महीने राज्य में बारिश से संबंधित घटनाओं में 120 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 24 जून को हिमाचल प्रदेश में मानसून की शुरुआत के बाद से कुल 238 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है और 40 लोग अब भी लापता हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >