हिमाचल चुनाव 2022: चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, मेजर विजय सिंह मनकोटिया ने थामा BJP का दामन

हिमाचल प्रदेश चुनाव 2022: हिमाचल प्रदेश चुनाव से पहले मेजर विजय सिंह मनकोटिया ने कांग्रेस का दामन छोड़ बीजेपी जॉइन कर ली है. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली. चुनाव से पहले यह कांग्रेस के लिए झटना माना जा रहा है.

हिमाचल प्रदेश चुनाव 2022: हिमाचल प्रदेश के चुनावी रण में कांग्रेस को जोर का झटका लगा है. तो वहीं, बीजेपी का कुनबा बढ़ गया है. दरअसल कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया ने कांग्रेस से किनारा करते हुए बीजेपी का दामन थाम लिया है. मेजर विजय सिंह मनकोटिया बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हुए. नड्डा ने ही उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई.

जेपी नड्डा ने किया पार्टी में स्वागत: मेजर विजय सिंह मनकोटिया के बीजेपी में शामिल होने के मौके पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि मेजर विजय सिंह मनकोटिया ने कांग्रेस छोड़ने और भाजपा में शामिल होने और सेवा करने का फैसला किया है. मैं उनका पार्टी में स्वागत करता हूं. गौरतलब है कि मनकोटिया ने कांग्रेस से किनारा ऐसे समय में किया है जब सिर पर चुनाव है, ये पार्टी के लिए झटका माना जा रहा है.

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की 68 सीटें पर चुनाव: हिमाचल प्रदेश में कुल 68 विधानसभा क्षेत्र हैं. यानी हिमाचल प्रदेश में सरकार बनाने के लिए 35 सीटों की जरूरत होगी. हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 में राज्य की 17 विधानसभा सीटें अनुसूचित जाति के लिए और 3 विधानसभा क्षेत्र अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित थी. वहीं, प्रदेश में 48 विधानसभा सीटें सामान्य वर्ग के लिए थी. हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 में बीजेपी ने 44, कांग्रेस ने 21 और अन्य ने 3 सीटों पर जीत दर्ज की थी.

क्या है वोटरों की वर्तमान स्थिति: निर्वाचन आयोग ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश में 55 लाख मतदाता हैं. जिसमें 27 लाख 80 हजार पुरुष और 27 लाख 27 हजार महिलाएं हिस्सा लेंगी. आयोग ने जानकारी देते हुए बताया कि चुनाव में शामिल सेवा कर्मियों की संख्या 67,532 होगी. इसके अलावा 80 साल से ज्यादा उम्र के 1.22 लाख वोटर हैं. साथ ही 1184 मतदाता ऐसे हैं, जिनकी उम्र 100 साल से ज्यादा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >