हिमाचल प्रदेश चुनाव 2022: कांग्रेस ने जारी की पहली सूची, 46 उम्मीदवारों के नामों का किया ऐलान

हिमाचल प्रदेश चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है. पहली लिस्ट में कांग्रेस ने 46 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है. बता दें, हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 12 नवंबर को हो रहा है.

हिमाचल प्रदेश चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है. पहली लिस्ट में कांग्रेस ने 46 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है. बता दें, हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 12 नवंबर को हो रहा है. गौरतलब है कि इससे पहले रविवार को कांग्रेस पार्टी में टिकट के लिए लंबी बैठक हुई थी. लेकिन बैठक में लिस्ट को लेकर कुछ फाइलन नहीं हो सका था. इसके बाद आज यानी बुधवार को कांग्रेस ने 46 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है.

किस उम्मीदवार को कहां से मिला टिकट: अपनी पहली सूची में कांग्रेस ने 46 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है. शिमला ग्रामीण से पार्टी ने विक्रमादित्य सिंह को उम्मीदवार बनाया है. बता दें, विक्रमादित्य सिंह पूर्व सीएम स्वर्गीय वीरभद्र सिंह और प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के बेटे हैं. वहीं नादौन से सुखविंदर सिंह सुक्खू को टिकट मिला है. मुकेश अग्निहोत्री को हरोली से टिकट दिया गया है. बता दें, हरोली से ही वो विधायक है.

हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं. मतगणना आठ दिसंबर को होगी. इस चुनाव में कांग्रेस की सीधी टक्कर बीजेपी से होने की उम्मीद है. हालांकि आम आदमी पार्टी भी चुनाव को लेकर जोर शोर से तैयारी कर रही है. वहीं, नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 25 अक्टूबर है. नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 29 अक्टूबर रखा गया है.

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए नामांकनों की छंटनी 27 अक्तूबर को होगी. नामांकन पत्र वापस लेने की आखिरी तारीख 29 अक्तूबर है. 12 नवंबर को मतदान होगा. वोटों की गणना 8 दिसंबर को होगी.

Also Read: हिमाचल प्रदेश चुनाव: बीजेपी जल्द जारी करेगी उम्मीदवारों की लिस्ट, कई विधायकों का कट सकता है टिकट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >