Heavy Rain Alert: 5 राज्यों में अगले पांच दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

Heavy Rain Alert: देश में मौसम ने करवट लिया है. आईएमडी ने अलर्ट जारी कर बताया है कि अगले 5 दिनों तक कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है. इस दौरान आंधी और बिजली गिरने की भी संभावना है. चलिए जानते हैं किन-किन राज्यों में कब हो सकती है बारिश.

Heavy Rain Alert: देश में मौसम ने करवट लिया है. उत्तर से लेकर दक्षिण और पूर्व से लेकर पश्चिम तक मौसम बदल गया है. सबसे बुरा हाल पूर्वोत्तर भारत का है. झमाझम बारिश से लोग परेशान है. बीते कुछ दिनों से पूर्वोत्तर भारत में भारी से भारी बारिश हो रही है. मौसम विभाग की ओर से अर्लट जारी किया गया है.

पूर्वोत्तर भारत का मौसम

  • अगले 7 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में गरज-चमक के साथ 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है. 
  • 16 से 21 मई के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. 
  • 17 और 18 मई को त्रिपुरा में भी मौसम के तेवर तल्ख रहेंगे. 
  • 16 से 18 मई के दौरान असम और मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं 17 मई को अरुणाचल प्रदेश में भी भारी बारिश हो सकता है .

पश्चिम भारत बिजली बारिश की संभावना

  • 16-20 मई के दौरान कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा में गरज, बिजली और 30-50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है. 
  • 20 और 21 मई को मध्य महाराष्ट्र और 19 से 21 मई के दौरान कोंकण और गोवा में 50-60 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है. 
  • 21 से 22 मई के दौरान कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा में गरज और बिजली के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चल सकती है. 

पूर्वी और मध्य भारत में मौसम का मिजाज

  • अगले 7 दिनों के दौरान मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज और  बिजली के साथ 30-50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाए चलने की संभावना है.
  • 16 और 17 मई को ओडिशा में 50-60 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है. 
  • 17  से18 मई को बिहार तेज हवाएं चल सकती है.
  • 18 और 19 मई को झारखंड मे तेज हवाओं के साथ बारिश  होने की संभावना है. 

उत्तर-पश्चिम भारत के मौसम का हाल 

  • 16 से 21 मई के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गरज और बिजली के साथ 30-50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है.
  • 16 से 21 मई के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान में छिटपुट हल्की बारिश की संभावना है.
  • 16 और 19 से 21 मई के दौरान पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में छिटपुट बारिश की संभावना है.
  • 16 मई को उत्तराखंड और 19 मई को हिमाचल प्रदेश में छिटपुट ओलावृष्टि होने की संभावना है.
  • 16 से 19 मई के दौरान पश्चिमी राजस्थान में तेज धूल भरी हवाए 25 से 35 किमी प्रति घंटे चलने की संभावना है.

यह भी पढ़े: Heavy Rain Alert: 23 मई तक अलर्ट, इन राज्यों में होगी बहुत भारी बारिश, 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >