Heavy Rainfall Warning: चक्रवात फेंगल से मची है तबाही, मूसलाधार बारिश, कल भी स्कूल-कॉलेज बंद

Heavy Rainfall Warning: चक्रवात फेंगल के कारण कई राज्यों में मूसलाधार बारिश हो रही है. दक्षिण के राज्यों में साइक्लोन के कारण भयंकर तबाही मची है. तमिलनाडु के अलावा केरल, पुड्डुचेरी, कराईकल, माहे समेत कई इलाकों में कल भी जोरदार बारिश की संभावना है.

Heavy Rainfall Warning: चक्रवाती तूफान का असर अभी भी दिखाई दे रहा है. दक्षिण भारत के कई राज्यों में फेंगल तूफान के कारण जोरदार बारिश हो रही है. मौसम विभाग का अनुमान है कि मंगलवार को भी कई इलाकों में जोरदार बारिश हो सकती है. तूफान का सबसे ज्यादा असर तमिलनाडु में पड़ा है. कई इलाकों में बीते दो दिन से मूसलाधार बारिश हो रही है.

बाढ़ के कारण स्कूल-कॉलेज बंद

तमिलनाडु में फेंगल तूफान का जोरदार असर दिख रहा है. कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश दर्ज की गई है. मौसम विभाग का अनुमान है कि बारिश का दौरान अभी जारी रहेगा. वहीं तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले में मूसलाधार बारिश के कारण बाढ़ आ गई है. कुड्डालोर जिला कलेक्टर ने एहतियात के लिए कल यानी मंगलवार (3 दिसंबर) को स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी दे दी है.

पुड्डुचेरी में टूटा 30 सालों का रिकॉर्ड

फेंगल तूफान के कारण पुड्डुचेरी में भी भीषण बारिश दर्ज की गई है. बीते 24 घंटे में यहां जितनी बारिश हुई है उतनी बीते 30 साल में नहीं हुई है. मौसम विभाग ने केरल में भी भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी का अनुमान है कि तूफान के कारण दो से तीन दिनों तक बारिश होती रहेगी.

तमिलनाडु में कब मिलेगी भारी बारिश से राहत

स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक तमिलनाडु के आंतरिक हिस्सों में अगले 24 घंटों तक मध्यम से भारी बारिश हो सकती है. हालांकि 24 से 48 घंटों के बाद तमिलनाडु में बारिश में कमी आएगी.

केरल में भारी बारिश का अलर्ट

वहीं स्काईमेट वेदर का अनुमान है कि केरल के कई जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. केरल में 4 दिसंबर तक मूसलाधार बारिश जारी रहने की संभावना है.

3 दिसंबर को कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग का अनुमान है कि चक्रवाती तूफान फेंगल के कारण कल यानी 3 दिसंबर को तमिलनाडु, पुड्डुचेरी और कराईकल, लक्षद्वीप, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल और माहे, तटीय कर्नाटक में भारी बारिश का अनुमान है. मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर अलर्ट भी जारी किया है.

Also Read: Kal ka Mausam: यूपी-बिहार में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, झारखंड में बारिश के आसार, जानिए अगले 24 घंटे का मौसम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >