Heavy Rain Warning: राजस्थान और गुजरात में भारी बारिश, सड़कें बनीं तालाब, 27 जून तक नहीं मिलेगी राहत

Heavy Rain Warning: मानसून आते ही देश के कई राज्यों में भारी से बहुत अधिक भारी बारिश हो रही है. जोरदार बारिश से नदियां उफान पर हैं, तो सड़कें तालाब बन गई हैं. गुजरात और राजस्थान में भी भारी बारिश हो रही है. आईएमडी ने आज और 22 जून के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.

Heavy Rain Warning: गुजरात में भारी बारिश के बाद अरावली जिला जलमग्न हो गया है. आईएमडी ने आज और 22 जून के लिए जिले में येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि गरज के साथ छींटे पड़ने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है.

राजस्थान में कई जगह जोरदार बारिश

दक्षिण पश्चिम मानसून की सक्रियता के चलते राजस्थान के अनेक इलाकों में जोरदार बारिश हो रही है. मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटे में सबसे अधिक 165 मिलीमीटर बारिश टोंक के निवाई में हुई. विभाग के अनुसार शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक से पहले के 24 घंटे के दौरान पूर्वी राजस्थान में अधिकांश स्थानों पर बारिश हुई, पश्चिम राजस्थान में भी अनेक स्थानों पर भी बादल बरसे. विभाग ने कहा कि इस दौरान सर्वाधिक बारिश निवाई (टोंक) में 165 मिलीमीटर रही, इसके अलावा जयपुर के चाकसू में 153 मिलीमीटर, सवाई माधोपुर के चौथ का बरवाड़ा में 139 मिलीमीटर, दौसा के सिकराय में 119 मिलीमीटर, बूंदी में 116 मिलीमीटर, कोटा में 115 मिलीमीटर बारिश हुई. 22-23 जून को भरतपुर, जयपुर, कोटा संभाग में कहीं-कहीं भारी व अति भारी बारिश होने की संभावना है.

27 जून तक भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार 27 जून तक कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र और गुजरात में कुछ स्थानों पर भारी से अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है. इसके साथ ही 27 जून तक जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >