Heavy Rain Warning: अगले 7 दिनों में भयंकर तूफान की एंट्री! 20 से 24 अक्टूबर तक मूसलाधार बारिश, अलर्ट जारी

Heavy Rain Warning: मौसम विभाग के मुताबिक 20 और 24 अक्टूबर के बीच बंगाल की खाड़ी के मध्य में एक नए तूफान के जन्म लेने की पूरी संभावना है. मौसम विभाग ने तूफान को लेकर मछुआरों को भी अलर्ट किया है. विभाग ने सलाह दिया है कि हलचल के दौरान बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में न जाएं.

Heavy Rain Warning: अक्टूबर महीने में बंगाल की खाड़ी में सबसे ज्यादा हलचल होती है. कई तूफान यहां जन्म लेते हैं. मौसम विभाग के मुताबिक 20 से 24 अक्टूबर के बीच बंगाल की खाड़ी के मध्य में एक नए तूफान के जन्म लेने की संभावना है. बता दें, बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. साइक्लोनिक सर्कुलेशन का क्षेत्र बनने के कारण पूरी संभावना है कि तूफान की एंट्री हो सकती है. अरब सागर में भी इसी तरह का एक मौसमी तंत्र विकसित हो रहा है. यह भी आने वाले समय में एक तूफान में तब्दील हो सकता है. मौसम विभाग ने कहा है कि धीरे-धीरे यह साइक्लोनिक सर्कुलेशन ओडिशा के तट की ओर बढ़ेगा. इसके कारण भारी बारिश के आसार बन रहे हैं.

प्रायद्वीपीय भारत में जारी है बारिश का दौर

मौसम हलचल के कारण प्रायद्वीपीय भारत में जोरदार बारिश हो रही है. आंध्र प्रदेश, केरल, तमिलनाडु के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश दर्ज की गई है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी से उठे तूफान के कारण बारिश हो रही है. IMD का अनुमान है कि बारिश का दौर फिलहाल आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, अंडमान-निकोबार, पुडुचेरी समेत कई और इलाकों में जारी रहेगा. मौसम विभाग ने तूफान को लेकर मछुआरों को भी अलर्ट किया है. विभाग ने सलाह दिया है कि हलचल के दौरान बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में न जाएं. मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि तूफान न आने की भी सूरत में समुद्र में काफी ऊंची लहरें उठ सकती है.

चक्रवाती तूफान से कई राज्यों में मूसलाधार बारिश

मौसम विभाग ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी के मध्य में 22 अक्टूबर के आसपास निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है. इसके 3 से 4 दिनों के अंदर यह पूरी तरह सक्रिय हो सकता है. इसके कारण दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी होने की संभावना है. आईएमडी का अनुमान है कि साइक्लोन सर्कुलेशन 20 अक्टूबर तक उत्तरी अंडमान सागर पर जमा होने लगेगा. इसके प्रभाव से कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, केरल समेत कई राज्यों में जमकर बारिश होगी.

कई इलाकों में चलेंगी तेज हवा

भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि तूफान के कारण कई राज्यों में तेज हवाएं चल सकती है. IMD ने बताया कि कर्नाटक, गुजरात, गोवा, महाराष्ट्र, केरल समेत कई और इलाकों में तेज हवा चल सकती है. मौसम विभाग ने कहा है कि इन राज्यों में 30 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है.

Also Read: Delhi Pollution: खतरनाक लेवल पर पहुंचा दिल्ली में प्रदूषण, AQI-300 के पार, एक्शन में दिल्ली सरकार

नामांकन के पहले दिन 3 उम्मीदवारों ने भरा पर्चा, आचार संहिता में 1.15 करोड़ जब्त, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >