Heavy Rain Alert: सिक्किम के कुछ हिस्सों में तेज हवाएं, भारी बारिश और ओलावृष्टि हो रही है. तेज हवाओं के झोंकों से पेड़ उखड़ कर गिर गए. पाकयोंग जिले के छोटा सिंगतम में तेज हवा और बारिश के कारण एक गाड़ी पर पेड़ गिर गया. जिसमें तीन लोग घायल हो गए. स्थानीय निवासियों ने तीनों घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया.
बारिश और आंधी-तूफान से बिजली आपूर्ति ठप
सिक्किम में भारी बारिश और आंधी-तूफानी की वजह से बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई. कई जगहों पर बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि भी हुई. मौसम में आए बदलाव की वजह से लोगों को यात्रा करने में परेशानी का सामना करना पड़ा.
सिक्किम में 21 मार्च तक बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार सिक्किम में 15 से 17 मार्च और 20-21 मार्च को बारिश होने की संभावना है. इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना है.
