Heavy Rain: अगले 7 दिनों तक देश के इन राज्यों में बारिश का कहर, IMD ने जारी किया हाई अलर्ट

Heavy Rain: भारतीय मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर सूचना दी है कि अगले 7 दिनों तक देश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश कहर बनकर बरस सकती है. देश के कई इलाकों में 7 से 20 सेमी तक बारिश होने का अनुमान लगाया गया है. इस दौरान कई इलाकों में आंधी-तूफान आने की भी संभावना है. आईएमडी ने हाई अलर्ट जारी किया है.

Heavy Rain: भारतीय मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है कि 20 से 26 जुलाई के दौरान सब-हिमालयन पश्चिम बंगाल और सिक्किम तथा पूर्वोत्तर राज्यों में भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 20 से 24 जुलाई और 23 जुलाई से तटीय ओडिशा में भारी बारिश की संभावना है. तेज हवा और आंधी-तूफान का भी अलर्ट जारी किया है.

उत्तर भारत

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 20 से 24 जुलाई तक भारी बारिश हो सकती है. इस दौरान आंधी-तूफान आने की संभावना है. कई इलाकों में बिजली गिरने की आशंका भी मौसम विभाग ने जताई है. पंजाब, जम्मू और कश्मीर में 21 से 24 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना है. इसके अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 20 और 21 जुलाई को भारी बारिश हो सकती है, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में 26 जुलाई को भारी बारिश की संभावना है.

दक्षिण भारत

केरल, कर्नाटक, तेलंगाना और तमिलनाडु में अगले 6-7 दिनों तक भारतीय मौसम विभाग ने भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई है. इस दौरान तेज आंधी-तूफान आने की आशंका है.

पूर्व और मध्य भारत

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम बंगाल, सिक्किम और उत्तर-पूर्वी राज्यों में 20 से 26 जुलाई तक गर्जन और चमक के साथ भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा ओडिशा में 23 जुलाई से भारी बारिश की संभावना है, जबकि 24 जुलाई को छत्तीसगढ़, विदर्भ और झारखंड में भारी बारिश की संभावना है.

उत्तर-पूर्व भारत

मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार अरुणाचल प्रदेश में 20 जुलाई को बहुत भारी बारिश हो सकती है. इसके साथ ही असम और मेघालय में 20 से 26 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना है.

यह भी पढ़े: Ahmedabad: अहमदाबाद में एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने की खुदकुशी, माता-पिता और तीन बच्चों ने जहर खाकर दी जान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >