हिमाचल में भारी बारिश: मंडी में चट्टान गिरने से महिला की मौत, कई मार्ग बंद

Heavy Rain In Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश के शिमला, मनाली और धर्मशाला सहित राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश होने से नदियों का जलस्तर बढ़ गया, बिजली आपूर्ति बाधित हो गई और कई मार्गों को बंद कर दिया गया. इस दौरान मंडी जिले के औट के पास चट्टान गिरने से एक महिला की मौत हो गई.

Heavy Rain In Himachal Pradesh: सोलन जिले के नालागढ़ की रहने वाली सुखबीर कौर (38) अपने परिवार के साथ मणिकरण जा रही थीं. चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर औट के पास जैसे ही वह कार से बाहर निकलीं, वह पहाड़ी से गिरे एक बड़े पत्थर की चपेट में आ गईं जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

चंबा जिले के लनोट और फागडोग गांवों में बाढ़ जैसे हालात

लगातार बारिश की वजह से चंबा जिले के लनोट और फागडोग गांवों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. यहां पहाड़ से गिरा मलबा दो घरों में घुस गया जिससे दीवारों में दरारें आने समेत काफी नुकसान हुआ.

हिमाचल प्रदेश में 2 से 6 जुलाई के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने बताया कि मंगलवार को हिमाचल पहुंचा दक्षिण-पश्चिम मानसून बुधवार तक पूरे राज्य में छा गया. विभाग ने दो से छह जुलाई के बीच (चार जुलाई को छोड़कर) कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

भारी बारिश की वजह से मंडी में 28 मार्ग बंद

भारी बारिश को देखत हुए मंडी में 28 मार्गों को बंद कर दिया गया, कुल्लू में 12 और लाहौल एवं स्पीति तथा ऊना जिलों में दो-दो मार्गों को बंद किया गया.

नगरोटा सूरियां में सबसे अधिक बारिश

अधिकारियों ने बताया कि कांगड़ा जिले के नगरोटा सूरियां में सबसे अधिक 102.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, इसके बाद घमरूर (95.2 मिलीमीटर), गुलेर (87.2 मिलीमीटर), पालमपुर (74.4 मिलीमीटर), सलोनी (68.2 मिलीमीटर), जोगिंदरनगर (48 मिलीमीटर), काहू (44.5 मिलीमीटर), देहरा गोपीपुर (38.3 मिलीमीटर), बेरथिन (37.4 मिलीमीटर) और सुजानपुर टीरा (36 मिलीमीटर) में बारिश हुई. शिमला, मनाली और धर्मशाला जैसे शहरों में भी जोरदार बारिश हुई.

शिमला-मटौर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद

भूस्खलन की वजह से शिमला-मटौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गाड़ियों की आवाजाही बंद कर दी गई. पुलिस ने शिमला, मंडी, बिलासपुर और हमीरपुर जाने वाले यात्रियों के लिए वैकल्पिक मार्गों की जानकारी दी. पुलिस के मुताबिक, बिलासपुर और हमीरपुर से शिमला जाने वाली गाड़ियां घुमारवीं, जुखाला, जबलपुर ब्रिज, रानीकोटला, खारसी और वैदमोड होते हुए अपनी मंजिल तक पहुंच सकती हैं, जबकि शिमला से मंडी जाने वाले लोग वैदमोड, नवगांव, खारसी, रानीकोटला तथा बैरी जाने वाले रास्ते का इस्तेमाल कर सकते हैं. अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन से पंगोला नाले के पास चंबा-तिस्सा मुख्य सड़क भी बंद हो गई.

ये भी पढ़ें: 1, 2, 3, 4 और 5 जुलाई को इन राज्यों में बहुत भारी बारिश, आंधी-तूफान का अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >