Heavy Rain In Delhi: दिल्ली में बारिश का कहर, मोटरसाइकिल पर गिरा विशाल पेड़, एक की मौत, हादसे का Live वीडियो

Heavy Rain In Delhi: दिल्ली में भारी बारिश का दौर जारी है. गुरुवार को सुबह से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण जगह-जगह सड़कों पर जलभराव और यातायात बाधित हो गया है. दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालकाजी इलाके में बारिश की वजह से बड़ा हादसा हुआ. एक विशाल पेड़ एक मोटरसाइकिल पर गिर गया, जिसमें एक की मौत हो गई. हादसे का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है.

Heavy Rain In Delhi: दिल्ली के कालकाजी इलाके में हुई भारी बारिश के दौरान गुरुवार सुबह एक विशाल पेड़ सड़क पर वाहनों के ऊपर गिर गया, जिससे 50 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसकी बेटी के ‘पेल्विक फ्रैक्चर’ हो गया. अधिकारियों ने बताया कालकाजी के बी ब्लॉक में एक विशाल पेड़ उखड़ गया. पेड़ गिर जाने से आसपास खड़े कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए.

सड़क पर चल रहे थे लोग और अचानक गिर गया विशाल पेड़

सीसीटीवी फुटेज में घटना का वीडियो रिकॉर्ड हो गया और इसमें देखा जा सकता है कि फुटपाथ से कुछ इंच की दूरी पर स्थित विशाल पेड़ सड़क से उखड़कर यात्रियों पर गिर गया. पेड़ कुछ गाड़ियों पर गिरा, जिनमें एक मोटरसाइकिल भी शामिल थी. मोटरसाइकिल सवार तुगलकाबाद निवासी सुधीर कुमार (50) और उनकी बेटी प्रिया (22) के वहां से गुजरते समय पेड़ गिरा, जिससे वह दोनों इसकी चपेट में आ गए. पुलिस के अनुसार, दोनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया. उस व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसकी बेटी के ‘पेल्विक फ्रैक्चर’ हो गया.

दिल्ली में आगामी कुछ घंटों में बारिश की चेतावनी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शहर के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी करते हुए आगामी कुछ घंटों में और बारिश होने की चेतावनी दी है. इसके तहत दिल्ली के कई हिस्सों में बादल गरजने और बिजली गिरने के साथ-साथ मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी दी गई है.

दिल्ली में 24 घंटे में 13.1 मिलीमीटर बारिश

आईएमडी के अनुसार, गुरुवार सुबह 8.30 बजे तक 24 घंटे की अवधि के दौरान दिल्ली के सफदरजंग में 13.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, आया नगर में 57.4 मिमी, पालम में 49.4 मिमी, लोधी रोड पर 12 मिमी, प्रगति मैदान में 9 मिमी और पूसा में 5 मिमी बारिश दर्ज की गई.

इन इलाकों में जलजमाव की स्थिति

दिल्ली में भारी बारिश से लाजपत नगर, रोहतक रोड, आनंद पर्वत, जहांगीरपुरी में जीटीके डिपो, आदर्श नगर, रिंग रोड के पास ओल्ड जीटी रोड, मथुरा रोड पर आश्रम से मूलचंद की ओर जाने वाले मार्ग और धौला कुआं-गुरुग्राम रोड पर पानी भर गया, जिससे सुबह के व्यस्त समय में यात्रियों को असुविधा हुई.

यातायात पुलिस की चेतावनी

दिल्ली यातायात पुलिस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर यात्रियों को जलभराव वाले क्षेत्रों के बारे में सूचना दी. एक पोस्ट में कहा गया, ‘‘ताजा बारिश के कारण जीटीके डिपो, जहांगीरपुरी और आदर्श नगर में जलभराव के कारण ओल्ड जीटी रोड पर यातायात बुरी तरह प्रभावित होने की आशंका है. भीड़भाड़ से बचने के लिए, यात्रियों को ओल्ड जीटी रोड से जाने से बचने की सलाह दी जाती है और उनसे तदनुसार योजना बनाने या वैकल्पिक मार्ग चुनने का अनुरोध किया जाता है.’’

ये भी पढ़ें: Cloudburst Video: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बादल फटने से भारी तबाही, 10 से 12 लोगों के मारे जाने की आशंका

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >