Heavy Rain Alert: हिमाचल-उत्तराखंड में मचेगी भारी तबाही! अगले 6-7 दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट जारी

Heavy Rain Alert: देश के कई राज्यों में इस समय भारी से बहुत भारी बारिश का दौर जारी है. बारिश से बाढ़ की स्थिति भी बन गई है. नदियां उफान पर हैं. इस बीच गुरुवार को मौसम विभाग (IMD) ने 6 राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. जबकि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश का अनुमान लगाया है.

Heavy Rain Alert: मौसम विभाग (IMD) के वैज्ञानिक नरेश कुमार ने कहा, “जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली एनसीआर और उत्तर प्रदेश में आज बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. कल से बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी.

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अगले 6-7 दिनों तक भारी बारिश

मौसम विभाग के वैज्ञानिक ने बताया कि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अगले 6-7 दिनों तक भारी बारिश की संभावना है. इसके साथ ही 2-3 दिनों तक उत्तर-पश्चिम भारत, 4-5 दिनों तक मध्य भारत में बहुत भारी बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है.

झारखंड और आसपास के क्षेत्रों पर बना निम्न दबाव का क्षेत्र

मौसम विभाग ने जो जानकारी दी है, उसके अनुसार झारखंड और आस-पास के क्षेत्रों में निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. जिससे 10 से 14 जुलाई के दौरान झारखंड और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश होने की संभावना है. जबकि मौसम विभाग के अनुसार अगले 7 दिनों के दौरान पूर्व और मध्य भारत के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश, तूफान की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >