Heavy Rain Alert: 27 और 28 जनवरी को भारी बारिश, 31 जनवरी तक कोहरे और शीतलहर की चेतावनी, IMD अलर्ट

Heavy Rain Alert: पश्चिमी विक्षोभ के कारण 26-28 जनवरी के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में कई जगहों पर बारिश और बर्फबारी, 27 जनवरी को कुछ जगहों पर भारी बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि होने की संभावना है.

Heavy Rain Alert: मौसम विभाग के अनुसार 27 जनवरी को उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में कुछ जगहों पर बारिश के साथ-साथ कुछ जगहों पर गरज-चमक, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की संभावना है. 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंके आने की भी संभावना है.

27 और 28 जनवरी को इन राज्यों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार 27 जनवरी को जम्मू-कश्मीर -लद्दाख , हिमाचल प्रदेश और 27-28 जनवरी को उत्तराखंड में गरज-चमक और तेज हवाओं (40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 60 किमी प्रति घंटे तक) चलने की संभावना है. 27 जनवरी को जम्मू-कश्मीर , हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश/बर्फबारी की भी संभावना है.

27 और 28 जनवरी को तेज हवा के साथ बारिश की संभावना

27 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में गरज-चमक और तेज हवाओं (40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 60 किमी प्रति घंटे तक) के साथ हल्की से मध्यम बारिश; 27 जनवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में गरज-चमक और तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 50 किमी प्रति घंटे तक); 27 और 28 जनवरी को पूर्वी उत्तर प्रदेश में; 27 और 28 जनवरी को मध्य प्रदेश में गरज-चमक के साथ अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश; 28 जनवरी को छत्तीसगढ़ में भी बारिश की संभावना है.

28 जनवरी को बिहार में 40 की रफ्तार से हवा चलने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार 28 जनवरी को बिहार में गरज-चमक और तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार ) और 27 जनवरी को मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में अलग-अलग जगहों पर हल्की /मध्यम बारिश की बहुत अधिक संभावना है.

31 जनवरी तक घना कोहरा और शीतलहर की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार 27 जनवरी तक उत्तराखंड ; हिमाचल प्रदेश में 28-31 जनवरी के दौरान; उत्तर प्रदेश में 27, 29, 30 जनवरी तक; राजस्थान में 28-30 जनवरी के दौरान और बिहार में 29-31 जनवरी के दौरान कुछ इलाकों में सुबह/रात के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. हिमाचल प्रदेश में 29-31 जनवरी के दौरान; पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में 28-31 जनवरी के दौरान कुछ इलाकों में शीतलहर चलने की संभावना है. हिमाचल प्रदेश में 27 जनवरी को कुछ इलाकों में शीत दिवस की स्थिति रहने की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >