Heavy Rain Alert: उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

उत्तराखंड में भारी बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को सतर्क रहने और आपदा प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं. पर्यटकों और स्थानीय लोगों से भी विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई है.

Heavy Rain Alert : उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश और भारतीय मौसम विभाग की ओर से अगले कुछ दिनों के लिए चेतावनी जारी की गई है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के आपदा प्रबंधन तंत्र की तैयारियों की समीक्षा की. बुधवार सुबह उन्होंने आपदा प्रबंधन पुनर्वास विभाग के सचिव विनोद कुमार सुमन से फोन पर बातचीत कर विभिन्न जिलों की स्थिति की जानकारी ली और सभी संबंधित एजेंसियों को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए.

सीएम धामी ने सभी एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा

मुख्यमंत्री ने एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, जिला प्रशासन, पुलिस, फायर सर्विस, स्वास्थ्य विभाग और अन्य संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में राहत और बचाव कार्य शुरू करने में बिल्कुल भी देरी नहीं होनी चाहिए. साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों की लगातार निगरानी रखने, नदियों और बरसाती नालों के जलस्तर पर नजर बनाए रखने तथा जरूरत पड़ने पर लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश भी दिए.

जिला आपात केंद्र 24 घंटे सक्रिय रखने का आदेश

सीएम धामी ने सभी जिलाधिकारियों को जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (District Emergency Operation Centre) चौबीसों घंटे संचालित रखने और हर घटना पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनहानि रोकना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और सभी विभाग पूरी सतर्कता, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्व निभाएं.

तीन जिलों में ऑरेंज अलर्ट, बाकी में येलो अलर्ट

आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग के सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि भारतीय मौसम विभाग ने देहरादून, चमोली और बागेश्वर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि राज्य के अन्य सभी जिलों में येलो अलर्ट लागू किया गया है. मौसम विभाग ने कई स्थानों पर भारी बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है. इसे देखते हुए सभी विभागों को अलर्ट मोड पर रखा गया है और राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है.

पर्यटकों और स्थानीय लोगों से सतर्क रहने की अपील

विनोद कुमार सुमन ने राज्य के लोगों और उत्तराखंड आने वाले पर्यटकों से मौसम विभाग की चेतावनियों को गंभीरता से लेने की अपील की है. उन्होंने अनावश्यक यात्रा से बचने, केवल अत्यंत आवश्यक होने पर ही सफर करने और यात्रा शुरू करने से पहले मौसम तथा सड़क की ताजा स्थिति की जानकारी लेने की सलाह दी है. सरकार ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील भी की है.

Also read : शेख हसीना का यूनुस सरकार पर हमला, बोलीं- छात्रों के आंदोलन को हिंसक बनाकर हथियाई गई सत्ता


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आलोक पाठक

आलोक पाठक वर्ष 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अपने पत्रकारिता सफर के दौरान वे खबर मंत्र, गांडीव और नक्षत्र न्यूज़ जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी भाषा और लेखन के प्रति उनका विशेष लगाव है। उन्हें भू-राजनीति (Geopolitics) और राष्ट्रीय राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है। निजी जीवन में कहानियां और कविताएं लिखना तथा कालजयी साहित्य का अध्ययन उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल है। उनका प्रयास तथ्यों पर आधारित, सरल और प्रभावी लेखन के माध्यम से पाठकों तक सार्थक जानकारी पहुंचाना है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >