देश भर में भारी बारिश का कहर: कर्नाटक में स्कूल बंद, सूरत में पांच की मौत

Heavy Rain Alert: देश भर में बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग ने उत्तराखंड, गुजरात और अरुणाचल प्रदेश में बारिश का अनुमान लगाया है. कर्नाटक में भारी बारिश के अनुमान को देखते हुए स्कूल बंद कर दिया गए हैं.

Heavy Rain Alert: कर्नाटक में दक्षिण कन्नड़ जिला प्रशासन ने बुधवार को भारी बारिश की आशंका को देखते हुए जिले में 12वीं कक्षा तक के सभी शैक्षणिक संस्थानों के लिए आठ जुलाई को अवकाश घोषित किया है. गुरुवार को भी भारी बारिश के पूर्वानुमान के कारण स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया गया है. जिला उपायुक्त द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए पर्यटकों को नदियों, समुद्र तटों और पहाड़ी क्षेत्रों में नहीं जाने की सलाह दी गई है. अधिसूचना में कहा गया है कि जिले के कुछ पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की आशंका है. मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है, जबकि सभी तालुक अधिकारियों को अपने-अपने मुख्यालयों में मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं.

उत्तराखंड में कई स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान, 32 सड़कें बंद

उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में मंगलवार को मध्यम से भारी बारिश हुई. बारिश के कारण कई स्थानों पर पहाड़ियों से मलबा आने से 32 सड़कें बंद हो गईं. मौसम विज्ञान केंद्र ने आज भी प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा तथा गरज के साथ बौछारें पड़ने का पूर्वानुमान जताया है. केंद्र ने देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान जताया है.

गुजरात में भारी बारिश का कहर: सूरत में पांच की मौत

दक्षिण गुजरात के कई हिस्सों में मंगलवार को अत्यंत भारी बारिश हुई. इससे सूरत जिला सबसे अधिक प्रभावित हुआ, जहां पिछले दो दिनों में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि बाढ़ प्रभावित इलाकों से 2,100 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अपने पूर्वानुमान में कहा, "पिछले 24 घंटों के दौरान दक्षिण गुजरात क्षेत्र के सूरत, वलसाड, दादरा और नगर हवेली में कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश हुई." आईएमडी ने आगे भी बारिश होने का अनुमान जताया है. पूर्वानुमान में कहा गया है कि 8 जुलाई की सुबह 8:30 बजे तक दक्षिण गुजरात क्षेत्र के सूरत, डांग, नवसारी, वलसाड, तापी और दमन, दादरा और नगर हवेली में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है. इसके अलावा सौराष्ट्र के भावनगर जिले में भी ऐसी ही स्थिति रह सकती है.

अरुणाचल के कई जिलों में मूसलाधार बारिश

अरुणाचल प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश के नए दौर से अचानक बाढ़ और भूस्खलन की घटनाएं हुईं. राज्य आपात अभियान केंद्र (एसईओसी) ने बताया कि चांगलांग जिले में भारी बारिश, भूस्खलन और बाढ़ की स्थिति बनी हुई है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि अगले कुछ दिनों तक अरुणाचल प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. आईएमडी ने लोहित, चांगलांग और तिरप जिलों में बुधवार के लिए अलर्ट जारी किया है, जिसमें आंधी-तूफान और बिजली कड़कने के साथ-साथ भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है.

शुक्रवार को मूसलाधार बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को निचले दिबांग घाटी, नामसाई और तिरप में भारी बारिश जारी रहने की उम्मीद है. आईएमडी के मुताबिक शुक्रवार को मूसलाधार बारिश की संभावना के मद्देनजर ऊपरी सुबनश्री, निचले सियांग, निचली दिबांग घाटी, नामसाई, तिरप और लोंगडिंग के लिए अलर्ट जारी किया गया है. मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक शनिवार को मौसम में धीरे-धीरे सुधार होगा, हालांकि पूर्वी अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना बनी हुई है, जबकि ज्यादातर पश्चिमी जिलों के लिए मौसम को लेकर कोई बड़ी चेतावनी जारी नहीं की गई है.


ये भी पढ़ें: वायनाड भूस्खलन का खौफनाक वीडियो आया सामने; मंजर देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >