14, 15, 16, 17, 18 और 19 अप्रैल तक जमकर बरसेंगे बदरा, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Heavy Rain Alert: देश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department– IMD) का अनुमान है कि 14 से 19 अप्रैल के बीच कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट (Heavy Rain Alert) भी जारी किया है.

Heavy Rain Alert: देश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department– IMD) का अनुमान है कि 14 से 19 अप्रैल के बीच कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट (Heavy Rain Alert) भी जारी किया है.

आईएमडी के मुताबिक असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर समेत पूर्वोत्तर भारत के अन्य राज्यों में बारिश का दौर जारी रह सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक 14 से 17 अप्रैल के दौरान असम और मेघालय में जमकर बारिश हो सकती है. 14 अप्रैल को नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में बारिश की संभावना है.

14 से 19 अप्रैल के दौरान अरुणाचल प्रदेश में बिजली कड़कने के साथ बारिश होगी. 14, 18 और 19 अप्रैल को अरुणाचल प्रदेश के कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश भी हो सकती है. 15 और 16 अप्रैल को नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में तूफानी हवा की भी संभावना है.

जम्मू कश्मीर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आंधी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक आगामी दिनों में पहाड़ी राज्यों में मौसम का मिजाज फिर बदल सकता है. आईएमडी ने 18 और 19 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख में आंधी बारिश की संभावना जताई है.

वहीं 17 से 19 अप्रैल के दौरान हिमाचल प्रदेश में मौसम बदल सकता है. कई इलाकों में बारिश की संभावना है. जबकि, 17 और 18 अप्रैल को उत्तराखंड में तूफान और बिजली कड़कने के साथ कहीं-कहीं हल्की से लेकर मध्यम बारिश होने की संभावना है.

इन राज्यों में भी आंधी तूफान का अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 14 और 15 अप्रैल के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बारिश और तेज हवा चलने का अनुमान जाहिर किया है. वहीं 15 और 16 अप्रैल को गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल में तूफान, बिजली कड़कने और तेज हवा चलने का पूर्वानुमान जाहिर किया है.

हवा की गति 30 से 40 kmph तक जा सकती है. मौसम विभाग ने 14 अप्रैल को सिक्किम में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना जताई है.

दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में बारिश और तेज हवा

मौसम विभाग ने 14 से 17 अप्रैल के दौरान उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, 15 से 17 अप्रैल के दौरान दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, 14 अप्रैल को केरल और माहे में बिजली चमकने के साथ-साथ 30 से 40 kmph की रफ्तार से तेज हवा चलने का अनुमान जाहिर किया है. मौसम विभाग के मुताबिक कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है.

Also Read: मानसून पर संकट? IMD ने जताई कम बारिश की आशंका, अल नीनो का असर!

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >