Heavy Rain Alert : अगले तीन घंटे में राजस्थान के इन इलाकों में होगी भारी बारिश, यलो अलर्ट जारी

Heavy Rain Alert : अगले तीन घंटे के दौरान राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है. इसे देखते हुए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है. विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है.

Heavy Rain Alert : अगले तीन घंटे के दौरान राजस्थान के कई इलाकों में बारिश हो सकती है.  इसको लेकर मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है. विभाग के अनुसार, टोंक, नागौर, जैसलमेर, अजमेर, जोधपुर, बीकानेर, भीलवाड़ा, पाली, राजसमंद, बाड़मेर, सिरोही, जालौर में बारिश की संभावना है. यहां अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा के आसार हैं. आकाशीय बिजली गिर सकती है. कहीं-कहीं पर तेज हवा चलने (20-30 kmph) की संभावना है.

मौसम विभाग की ओर से सलाह दी गई है कि मेघगर्जन के समय सुरक्षित स्थान पर शरण लें, पेड़ों के नीचे शरण ना लें. इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्लग निकाल दें. मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करें. राज्य में 20 जुलाई से भारी बारिश की गतिविधियों में कमी दर्ज होने की संभावना है.

राजस्थान में भारी बारिश की संभावना

राजस्थान के कई इलाकों में पिछले 24 घंटों से भारी बारिश हो रही है. मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश पर बने दबाव के कारण राजस्थान और मध्य प्रदेश में अगले दो दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना बनी हुई है. पिछले 24 घंटों में राजस्थान के कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश हुई है.

देश में सामान्य से नौ प्रतिशत अधिक बारिश: आईएमडी

भारत में इस मानसून ऋतु में अब तक सामान्य से नौ प्रतिशत अधिक वर्षा हुई है, लेकिन यह पूरे देश में समान रूप से नहीं हुई है. भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने आंकड़े जारी किए जिससे इस बात की जानकारी मिली. आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, झारखंड, राजस्थान और लद्दाख जैसे कुछ राज्यों में सामान्य से कहीं अधिक बारिश हुई है.

आंकड़ों के मुताबिक, एक जून से 16 जुलाई के बीच देश में 331.9 मिमी बारिश हुई, जो इस अवधि की सामान्य वर्षा 304.2 मिमी से लगभग नौ प्रतिशत अधिक है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >