Heavy Rain Alert: मौसम केंद्र रांची (IMD Ranchi) द्वारा जारी प्रेस रिलीज के अनुसार, झारखंड में 7 सितंबर से 12 सितंबर तक कई इलाकों में बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. मौसम विभाग ने स्थिति को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
7-8 सितंबर: आसमान में बादल छाए रहेंगे और अधिकांश हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. इस दौरान 30-40 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, वज्रपात और गर्जन की संभावना है.
9 सितंबर: पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला और हजारीबाग जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है.
10 से 12 सितंबर: राज्य में 30 से 40 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने, वज्रपात और हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश का सिलसिला जारी रहेगा.
बिहार: 7 सितंबर को उत्तर बिहार के जिलों में भारी बारिश
मौसम विभाग पटना के अनुसार, राज्य के उत्तर-पश्चिम (पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण) और उत्तर-मध्य (मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा, समस्तीपुर, मधुबनी) जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और 30-40 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.
इसके अलावा दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, सीतामढ़ी और सुपौल जिलों में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
उत्तर प्रदेश: पूर्वी UP में 7 और 8 सितंबर को भारी बारिश व आंधी का अलर्ट
प्रादेशिक मौसम केंद्र, लखनऊ के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश के अधिकांश इलाकों में 7 और 8 सितंबर के दौरान आंधी-तूफान, बिजली चमकने और मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
प्रभावित जिले: वाराणसी, गाजीपुर, जौनपुर, चंदौली, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, आजमगढ़, मऊ, बलिया, प्रयागराज, प्रतापगढ़, कौशांबी, फतेहपुर, बस्ती, संत कबीर नगर, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र, भदोही, अयोध्या, सुल्तानपुर और अंबेडकर नगर.
मध्य प्रदेश: 13 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार 7 से 12 सितंबर के दौरान पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश में गर्जन-चमक के साथ बारिश का दौर जारी रहेगा.
7 सितंबर को इन जिलों में भारी बारिश: गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सतना, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
राजस्थान: जयपुर, भरतपुर और कोटा में हल्की बारिश
मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, 7 सितंबर से राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी. हालांकि जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है.
पश्चिम बंगाल के लिए मौसम का अलर्ट (7-12 सितंबर)
उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल: 7 से 12 सितंबर के दौरान बड़े या पूरे इलाके में बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना है.
गंगा के मैदानी इलाके: 7 से 10 सितंबर के दौरान काफी बड़े या पूरे क्षेत्र में तेज बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट है.
कुछ स्थानों पर आंधी-तूफान और बिजली (छिटपुट बारिश)
गंगा के मैदानी इलाके: 11 और 12 सितंबर को कुछ स्थानों पर बारिश के साथ आंधी-तूफान और बिजली कड़कने की संभावना है.
भारी बारिश का अलर्ट
उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल: 7-8 सितंबर और 11-12 सितंबर के दौरान कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.
गंगा के मैदानी इलाके: 7 से 9 सितंबर के दौरान कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है.
गंगा के मैदानी इलाके: 7 सितंबर को मध्यम से लेकर तेज बिजली कड़कने (Lightning Activity) की विशेष चेतावनी जारी की गई है.
