Heavy Rain Alert : अगले 7 दिन होगी भारी से बहुत भारी बारिश, आया मौसम विभाग का अलर्ट

Heavy Rain Alert : राजस्थान में कई जगहों पर मूसलाधार बारिश का दौर जारी है. इससे जनजीवन प्रभावित हुआ है. प्रदेश के लोगों को अभी बारिश से राहत नहीं मिलने वाली है. जानें मौसम विभाग की ओर से क्या दी गई जानकारी?

Heavy Rain Alert : राजस्थान में मानसून की बारिश का दूसरा दौर जारी है. बीते चौबीस घंटे में कई जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश देखने को मिली. मौसम विभाग के जयपुर केंद्र ने मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है. विभाग के अनुसार, पूर्वी राजस्थान के अधिकांश भागों में हल्की से मध्यम बारिश व कहीं-कहीं भारी बारिश का दौर अभी सप्ताहभर जारी रहने की संभावना है. वहीं पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में भी आगामी दो-तीन दिन हल्की से मध्यम बारिश दर्ज देखने को मिल सकती है, एक दो स्थानों पर भारी बारिश होने का अनुमान विभाग की ओर से व्यक्त किया गया है.

सबसे अधिक बारिश चित्तौड़गढ़ जिले के बस्सी में हुई

मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान चित्तौड़गढ़ जिले के बस्सी में सबसे अधिक 320 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई. लगातार और भारी बारिश से कई जगह जनजीवन प्रभावित हुआ है. विभाग के अनुसार बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे की अवधि में राजस्थान के लगभग सभी हिस्सों में बारिश हुई. कई जगह भारी से अत्यधिक भारी बारिश दर्ज की गई.

शहरों-कस्बों में निचले स्थानों पर जलभराव से परेशानी

मौसम विभाग ने बताया कि भीलवाड़ा में 20 सेंटीमीटर, चित्तौड़गढ़ के गंगरार में 16 सेंटीमीटर, अजमेर के जवाजा में 13 सेंटीमीटर, प्रतापगढ़ के अरनोद में 12 सेंटीमीट��, बांसवाड़ा के घाटोल में 10 सेंटीमीटर, कोटा में सात सेंटीमीटर बारिश हुई. इसके अलावा डूंगरपुर, झालावाड़, राजसमंद, सवाई माधोपुर जिले में कई जगह पांच सेंटीमीटर से अधिक बारिश हुई. लगातार भारी बारिश से पूर्वी राजस्थान में कई जगह शहरों-कस्बों में निचले स्थानों पर जलभराव देखने को मिला जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ.

इन राज्यों में भी भारी बारिश होने का पूर्वानुमान

मौसम विभाग (आईएमडी) ने अगले चार से पांच दिन में हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश के अलावा पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में बहुत भारी स्तर की बारिश होने की चेतावनी जारी की है. विभाग ने कहा कि इस अवधि के दौरान उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में मानसून एक्टिव रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >