Heavy Rain Alert: 8,9,10,11,12,13,14 अगस्त भयंकर बारिश, रफ्तार में आया मानसून, इन राज्यों में हाई अलर्ट

Heavy Rain Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) ने देश के कई हिस्सों में अगले सात दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश समेत पूर्वोत्तर राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. आईएमडी ने कुछ इलाकों के लिए अलर्ट जारी किया है.

Heavy Rain Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) ने अगले सात दिनों तक देश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है.

Heavy rain alert

आईएमडी के मुताबिक दिल्ली-यूपी, उत्तराखंड हिमाचल प्रदेश समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में आगामी दिनों में बारिश होती रहेगी. कुछ इलाकों में अति भारी बारिश की भी संभावना है.

Heavy rain alert, symbolic

पूर्वोत्तर भारत के राज्यों- अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 8 से 14 अगस्त तक भारी बारिश होने की संभावना है. 8 अगस्त यानी आज अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश हो रही है.

Heavy rain alert

8 से 14 अगस्त के दौरान उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और मैदानी इलाकों के कुछ स्थानों पर गरज और बिजली के साथ बारिश की संभावना है.

Heavy rain alert

मौसम विभाग के मुताबिक 14 अगस्त तक उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है.

ओडिशा और बिहार में 9, 12 और 13 अगस्त के दौरान बारिश हो सकती है. 8 अगस्त को गंगीय पश्चिम बंगाल और झारखंड के कई इलाकों में बारिश की संभावना है.

Heavy rain alert

8 अगस्त को मराठवाड़ा में भारी बारिश की संभावना है. 8, 12 और 13 अगस्त को कोंकण और गोवा में भारी बारिश हो सकती है. कई और इलाकों में 13 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रह सकता है.

Heavy rain alert

9 अगस्त तक तमिलनाडु, तेलंगाना, रायलसीमा में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. वहीं 8 अगस्त को केरल और माहे, कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में भारी बारिश हो सकती है.

Patna: people shift their belongings from a waterlogged area after rainfall, in patna, monday, july 28, 2025. (pti photo) (pti07_28_2025_000191b)

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >