21 से 26 मई तक बारिश का तांडव, 7 दिनों तक IMD का हाई अलर्ट, 15 से ज्यादा राज्यों में चेतावनी

Heavy Rain Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग ने देश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग का अनुमान है कि 21 मई से लेकर 26 मई तक देश के कई इलाकों में मूसलाधारी बारिश हो सकती है. इस दौरान कर्नाटक, कोंकण, गोवा, केरल समेत देश के कई हिस्सों में अति भारी बारिश की संभावना है.

Heavy Rain Alert: 21 से 26 मई के दौरान देश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी आईएमडी ने जारी की है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) ने पश्चिमी तट खास कर कर्नाटक, कोंकण, गोवा और केरल समेत आसपास के इलाकों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग का अनुमान है कि 21 मई को कर्नाटक के तटीय और घाट क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना है. IMD के मुताबिक अगले 3 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज और बिजली के साथ भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है.

दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में भारी से बहुत भारी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 7 दिनों में केरल, माहे, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा और तेलंगाना में गरज, बिजली और 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ छिटपुट से मध्यम वर्षा की संभावना है.

  • 22, 25 और 26 मई को तटीय कर्नाटक में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी
  • 20 से 21 मई को उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में भारी बारिश
  • 25 और 26 मई को दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में भारी बारिश होगी.
  • 20-21 मई को केरल और कर्नाटक के तटीय व घाट क्षेत्रों में अति भारी बारिश की संभावना है.

पश्चिम भारत में तेज हवा के साथ बारिश

21 से 24 मई के दौरान कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में गरज, बिजली और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
22 और 24 मई को सौराष्ट्र और कच्छ में 50 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है.

पूर्वोत्तर भारत में सात दिनों का अलर्ट

  • मौसम विभाग के मुताबिक अगले 7 दिनों में पूर्वोत्तर भारत में गरज-चमक और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की तेज हवाओं के साथ व्यापक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है.
  • 21 से 26 मई को अरुणाचल प्रदेश में भारी वर्षा
  • 21 से 26 मई को असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश
  • 21 मई को असम और मेघालय में अति भारी बारिश की संभावना है.

पूर्व और मध्य भारत में तूफानी हवा

  • 20-23 मई के दौरान पश्चिम बंगाल, सिक्किम, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा और बिहार में गरज, बिजली और 40-50 किमी प्रति घंटे की तेज हवाओं के साथ छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
  • 22 मई को पश्चिमी मध्य प्रदेश में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चल सकती है.
  • 21 और 22 मई को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश
  • 24-26 मई को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश की संभावना

उत्तर-पश्चिम भारत गरज चमक के साथ हल्की बारिश

  • 21 से 26 मई के दौरान उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में गरज, बिजली और 30 से 50 किमी प्रति घंटे की तेज हवाओं के साथ छिटपुट बारिश हो सकती है.
  • 23 से 24 मई को उत्तराखंड में छिटपुट से लेकर भारी बारिश की संभावना है.

धूल भरी आंधी

  • 21, 22 मई से लेकर 24 से 26 मई को पश्चिमी राजस्थान में
  • 21 मई को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चल सकती है.

Also Read: भारी से बहुत भारी बारिश, घरों में घुसा पानी, गुवाहाटी में जेसीबी के सहारे सड़क पार कर रहे लोग, देखें फोटो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >