12,13, 14,15,16,17 और 18 जून तक भारी बारिश, आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का अलर्ट

Heavy Rain Alert: देश भर में मौसम का मिजाज बदल गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले कुछ दिनों के दौरान कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश, आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है. उत्तर भारत से लेकर पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत तक कई क्षेत्रों में मौसम करवट ले सकता है. आईएमडी के मुताबिक कुछ इलाकों में ओलावृष्टि और 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती हैं.

Heavy Rain Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के कई हिस्सों में आगामी दिनों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक 12 जून से लेकर 18 जून तक पूर्वी, उत्तर, पूर्वोत्तर, मध्य, पूर्वी, पश्चिमी और दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश के साथ आंधी तूफान का दौर रह सकता है. आईएमडी के मुताबिक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इस दौरान बारिश की संभावना है. जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 13 से 16 जून के बीच गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है.

दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में तेज हवाओं की चेतावनी

IMD ने 12 जून को दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 60 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है. कुछ स्थानों पर हवा की गति 80 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है. राजस्थान में 12 और 13 जून को तेज आंधी के साथ धूल भरी हवाएं चल सकती हैं. पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में भी तेज हवाओं और बारिश का दौर बना रहेगा. 12 जून को हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में ओलावृष्टि की भी संभावना है. पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी ओले गिर सकते हैं. कई राज्यों में बिजली गिरने और गरज-चमक के साथ तूफान की चेतावनी जारी की गई है.

मध्य भारत 18 जून तक बारिस का सिलसिला (Rain Alert MP And CJ)

मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में 12 से 18 जून तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है. 12 जून को मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है. 50 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है.

बिहार, झारखंड और ओडिशा में भारी बारिश का अलर्ट (Bihar Jharkhand Rain Alert)

पूर्वी भारत के मौसम की बात करें तो बिहार के कई इलाकों में 12 और 13 जून को भारी बारिश की संभावना है. झारखंड और ओडिशा के कई इलाकों में भी 12 से 13 जून के दौरान भारी बारिश और आंधी-तूफान का दौर जारी रह सकता है. उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 12 से 15 जून तक भारी बारिश होने की संभावना है, जबकि 16 और 17 जून को कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है. अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भी भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है.

पूर्वोत्तर भारत में आंधी तूफान के साथ बारिश का अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 12 से 18 जून तक मध्यम से भारी बारिश हो सकती है. अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश की संभावना है. कई इलाकों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका भी बनी हुई है.

केरल से कर्नाटक तक भारी बारिश का दौर

केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और लक्षद्वीप में अगले कई दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा. 12 जून को केरल और माहे में बहुत भारी बारिश की संभावना है. तटीय कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, रायलसीमा और आंध्र प्रदेश के कई इलाकों में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. 12 से 18 जून के दौरान तटीय कर्नाटक और केरल और माहे में, 12 से 15 जून के दौरान लक्षद्वीप, 17 और 18 जून को उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में और 13 से 18 जून के दौरान दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में भारी बारिश हो सकती है.

इसे भी पढ़ें

Patna Weather Update: पटना में बारिश के साथ मानसून की एंट्री, आज भी छाए रहेंगे बादल

झारखंड मौसम: 12 जून को कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना, ऑरेंज अलर्ट जारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है और अपने करियर की शुरुआत इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से की है. टीवी पत्रकारिता में काम करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया और पिछले सात वर्षों से प्रभात खबर डॉट कॉम से जुड़े हुए हैं.

राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल हैं. इसके साथ ही वे मौसम, रेलवे, सरकारी योजनाओं, जन-उपयोगी खबरों और समसामयिक मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं. विज्ञान, अंतरिक्ष और ब्रह्मांड से जुड़े विषयों में उनकी विशेष दिलचस्पी है और इन जटिल विषयों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं.

टीवी और डिजिटल, दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव उनकी पत्रकारिता को व्यापक दृष्टिकोण देता है. खबरों की तथ्यपरकता, आधिकारिक स्रोतों की पुष्टि और आम पाठकों के लिए उपयोगी जानकारी को सरल तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली का अहम हिस्सा है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >