Heavy Rain Alert: अगले 24 घंटे बंगाल में मचेगी तबाही? भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी, रेड अलर्ट जारी

Heavy Rain Alert: पश्चिम बंगाल में भारी बारिश का दौर जारी है. दार्जिलिंग सहित कई जिलों में भारी तबाही मची है. भूस्खलन की वजह से 20 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. इस बीच मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए चेतावनी जारी की है. जिसमें बताया गया है कि बंगाल में अगले 24 घंटे के दौरान भारी से अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है.

Heavy Rain Alert: मौसम विभाग ने रविवार को उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग, कूचबिहार और अलीपुरद्वार जिलों के कुछ हिस्सों के लिए ‘रेड’ अलर्ट जारी किया. जिसमें अगले 24 घंटे में भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने की चेतावनी दी गई है.

कलिम्पोंग के साथ-साथ दार्जिलिंग के लिए येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने कलिम्पोंग के साथ-साथ दार्जिलिंग के अन्य हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने या गरज के साथ छींटे पड़ने की आशंका जताते हुए ‘येलो’ अलर्ट जारी किया. मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “उत्तर बंगाल के सभी जिलों में ज्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की आशंका है. वहीं, कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश (7-20 सेंटीमीटर), जबकि कूचबिहार, अलीपुरद्वार तथा दार्जिलिंग जिलों में एक या दो जगहों पर अत्यधिक भारी बारिश (20 सेंटीमीटर) हो सकती है.”

भूस्खलन के कारण कई घर बह गए

पश्चिम बंगाल में मिरिक, दार्जिलिंग और आसपास के पहाड़ी इलाकों में लगातार बारिश के कारण हुए भूस्खलन में कई बच्चों सहित कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों अन्य घायल हो गए. भूस्खलन के कारण बड़े पैमाने पर घर बह गए, सड़क संपर्क टूट गया, गांव अलग-थलग पड़ गए और सैकड़ों पर्यटक फंस गए.

ये भी पढ़ें: Darjeeling Landslide Video: दार्जिलिंग में बारिश का कहर, भूस्खलन में 20 की मौत, सामने आया डरावना वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >