मौसम: झारखंड में होगी भारी बारिश, इन राज्यों के लिए भी IMD ने जारी किया अलर्ट

Weather Forecast : मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया बना हुआ है. इसके असर से अगले 4-5 दिनों तक देश के मध्य हिस्सों में मानसून सक्रिय रहेगा और अच्छी बारिश होने की संभावना है. जानें किन राज्यों के लिए जारी किया गया है बारिश का अलर्ट.

Weather Forecast : मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि 5 जुलाई और 10 जुलाई को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है. वहीं 5 जुलाई और 9-10 जुलाई को हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में बारिश के आसार हैं. इसके अलावा, 5 से 7 जुलाई तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश, 5 से 6 जुलाई तक पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है.

छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश का कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, 5 से 10 जुलाई तक छत्तीसगढ़, पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश के अलावा विदर्भ के अधिकांश इलाकों में अच्छी बारिश होने की संभावना है. वहीं, 5 से 8 जुलाई के बीच पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश में, 6 से 8 जुलाई तक छत्तीसगढ़ में आंधी-तूफान, बिजली गिरने और 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

मौसम विभाग का पूरा प्रेस रिलीज देखने के लिए यहां क्लिक करें.

राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट

राजस्थान में दक्षिण पश्चिम मानसून की सक्रियता से बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक पूरे राज्य में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान लगाया है, साथ ही कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है. इसने बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, झालावाड़, प्रतापगढ़, सलूंबर और उदयपुर जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है.

झारखंड में होगी भारी बारिश

आईएमडी के बुलेटिन के अनुसार, रविवार (5 जुलाई) को लातेहार, पलामू, चतरा और गढ़वा जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है. सोमवार (6 जुलाई)  को हजारीबाग, रामगढ़, लातेहार, चतरा और रांची जिलों में भारी बारिश का अनुमान है, जबकि मंगलवार (7 जुलाई)  को खूंटी, गुमला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है.

यह भी पढ़ें : 9 जुलाई तक मुंबई में भारी बारिश, समंदर में उठ रहीं खौफनाक लहरें, रेड अलर्ट के बीच स्कूल-कॉलेज बंद

दिल्ली में होगी हल्की बारिश

दिल्ली में 5 से 7 जुलाई तक मौसम आमतौर पर बादलों से घिरा रहेगा. इस दौरान हल्की से बहुत हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है. 5 जुलाई को सुबह या दोपहर के समय गरज-चमक के साथ बारिश और 40–50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. 6 और 7 जुलाई को भी हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी. इस दौरान अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.

दिल्ली का मौसम

आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के अलावा यहां होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, 5 से 10 जुलाई के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा, 8 से 10 जुलाई तक उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और 6 से 10 जुलाई के दौरान दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक के अलावा तेलंगाना के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >