Heavy Rain Alert: 25,26,27,28,29,30 अगस्त तक बारिश का तांडव, IMD का हाई अलर्ट

Heavy Rain Alert: भारतीय मौसम विभाग ने देश के अलग-अलग राज्यों में अगले 7 दिनों तक गरज और चमक के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है. इस दौरान कुछ इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. साथ ही कई इलाकों में आंधी-तूफान आने की संभावना है. आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है.

Heavy Rain Alert: भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम बंगाल के गंगा तटीय क्षेत्र और आसपास के क्षेत्रों में निम्न दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से, झारखंड में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. गुजरात में 29 अगस्त तक और दक्षिण राजस्थान में 26 अगस्त तक भारी से बहुत भारी बारिश जारी रहने की संभावना है. वहीं 24 अगस्त को पूर्वी राजस्थान के कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी वर्षा होने की संभावना है. 

25 से 30 अगस्त तक राजस्थान, उत्तराखंड में भारी बारिश (Heavy Rain ALert)

  • पूर्वी राजस्थान में 24 अगस्त को अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है.
  • उत्तराखंड और राजस्थान में अगले 7 दिनों तक झमाझम बारिश की संभावना है.
  • जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 24 से 26 अगस्त तक बारिश की संभावना जताई गई है.
  • उत्तर प्रदेश में 24, 25 और 29 अगस्त को अलग अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है.

कोंकण और गुजरात में भारी बारिश (Weather Alert) 

  • गुजरात में रुक रुक कर कई दिनों से बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि यहां 29 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है.
  • कोंकण और मध्य महाराष्ट्र में 24 से 29 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना है.

24 से 30 अगस्त तक मेघालय समेत पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश (Extreme Rain Alert)

  •   अरुणाचल प्रदेश में 24 अगस्त को भी बारिश हो सकती है.
  •   असम और मेघालय में 24 से 29 अगस्त तक गरज और चमक के साथ झमाझम बारिश होगी.
  •   नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 24 से 27 अगस्त तक अलग अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है.

26 से 29 अगस्त केरल और माहे में जोरदार बारिश (Weather Forecast)

  •  केरल और माहे में 26 से 28 अगस्त तक अत्यधिक बारिश की संभावना है.
  •   तटीय कर्नाटक में 26 से 29 अगस्त तक झमाझम बारिश होगी.
  •   तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 26 अगस्त को अलग अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है.

यह भी पढ़े: Viral Video : क्या ही मजे मार रही है दादी जी… दादी की दंबगई देख, छोकरे भी हुए हैरान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >