Heavy Cold Alert: अगले 48 घंटे बर्फबारी की चेतावनी, कई राज्यों में कोल्ड अलर्ट, पूरे सप्ताह कोहरे की चेतावनी

Heavy Cold Alert: भारत मौसम विभाग का अनुमान है कि देश अधिकांश हिस्सों में मौसम का तल्ख तेवर अभी जारी रह सकता है. कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में बुधवार को बर्फबारी हुई. मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 24 घंटे के दौरान बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रह सकता है. उत्तर भारत के समेत देश के कई और हिस्सों में ठंड और कोहरे का भी प्रकोप जारी रह सकता है.

Heavy Cold Alert: भारत मौसम विभाग का अनुमान है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले 2 दिनों के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है. 31 दिसंबर को कश्मीर घाटी में कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है. विभाग के मुताबिक कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में कई स्थानों पर बुधवार को बर्फबारी हुई. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में अधिकतर स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की संभावना जताई है. आईएमडी के मुताबिक बांदीपोरा के गुरेज, बारामूला के गुलमर्ग और कुपवाड़ा के माछिल सहित उत्तरी कश्मीर के कुछ हिस्सों में बर्फबारी हुई.

अगले 24 घंटे तक बारिश और बर्फबारी की संभावना

मौसम विभाग ने कहा है कि बुधवार रात से गुरुवार सुबह तक अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी हो सकती है. विभाग के मुताबिक उत्तरी और मध्य कश्मीर के कुछ ऊंचे और अत्यधिक ऊंचाई वाले इलाकों में मध्यम से भारी बर्फबारी की संभावना है. शुक्रवार को भी कुछ छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है. विभाग के मुताबिक श्रीनगर में मंगलवार रात को न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो साल के इस समय के सामान्य तापमान से 4.9 डिग्री सेल्सियस अधिक है. अधिकारियों ने बताया कि गुलमर्ग इस क्षेत्र का सबसे ठंडा स्थान बना रहा, जहां पारा शून्य से 3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे तक गिर गया.

शीतलहर और घने कोहरे की चेतावनी

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक ओडिशा, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 5 जनवरी तक, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 2 जनवरी, पश्चिमी राजस्थान में 3 जनवरी को सुबह और शाम के समय घने से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 31 दिसंबर, पंजाब और हरियाणा चंडीगढ़ और दिल्ली में 1 जनवरी, बिहार में कुछ जगहों पर 31 दिसंबर और 1 जनवरी को शीत दिवस की स्थिति रहने की बहुत संभावना है.

  • ओडिशा, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 5 जनवरी तक घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना
  • जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद और झारखंड के अलग-अलग इलाकों में 2 जनवरी तक घना कोहरा
  • हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, असम और मेघालय और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 5 नजवरी तक घना कोहरा
  • उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब और हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 7 जनवरी तक घने कोहरे का अलर्ट

गुवाहाटी में ठंड के कारण स्कूल एक सप्ताह तक बंद

असम के गुवाहाटी में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. असम के कामरूप महानगर जिले में सभी स्कूलों को एक सप्ताह के लिए बंद कर दिया गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने गुरुवार सुबह तक असम के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने और हल्के से मध्यम कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान जताया है. मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक पोस्ट में कहा- शीतलहर को देखते हुए कामरूप जिला प्रशासन ने सभी सरकारी और अन्य स्कूलों को 31 दिसंबर 2025 से छह जनवरी 2026 तक बंद रखने का निर्देश दिया है.

Also Read: Heavy Rain Alert: अगले 72 घंटे तक भारी बारिश, तीन दिनों का कोल्ड अलर्ट, पश्चिमी विक्षोभ के कारण बदलेगा मौसम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >