Heat Wave Alert: आंधी-बारिश के बाद भीषण गर्मी का प्रकोप, हीटवेव अलर्ट, इन राज्यों में आसमान से बरस रही आग!

Heat Wave Alert: गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र, झारखंड, ओडिशा समेत देश के कई और इलाकों में हीट वेव जारी है. मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में गर्मी का प्रकोप और बढ़ेगा.

Heat Wave Warning: देश के कई कई राज्यों में मौसम बदल गया है. आंधी और बारिश के बाद भीषण गर्मी पड़ने लगी है. मौसम विभाग ने राजस्थान, गुजरात समेत कई और राज्यों के लिए हीट वेव अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने बताया कि गुजरात में सबसे ज्यादा हीट वेव का असर दिखाई दिया है. भारतीय मौसम विभाग अनुमान जाहिर किया है कि राजस्थान, गुजरात समेत कई और राज्यों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है. गुजरात के कई इलाकों के लिए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट और जबकि महाराष्ट्र और राजस्थान कुछ हिस्से के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

कई राज्यों में हीट वेव का अलर्ट

मौसम विभाग का अनुमान है कि गुजरात के आसपास के क्षेत्रों में हाई प्रेशर सिस्टम एक्टिव है, इसके कारण हीटवेव देखने को मिल रहा है. गुजरात, महाराष्ट्र, ओडिशा, झारखंड, राजस्थान समेत कई और इलाकों में भीषण गर्मी पड़ रही है. आईएमडी के मुताबिक गुजरात राज्य में अलग-अलग स्थानों पर 13 मार्च को हीट वेव पड़ने की संभावना है. विदर्भ और छत्तीसगढ़ में 13 और 14 मार्च को, ओडिशा में 13 से 17 मार्च, झारखंड में 14 से 17 मार्च को हीट वेव की स्थित रहेगी.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : स्टालिन सरकार ने बजट से रुपये का सिंबल ‘₹’ हटाया, तमिलनाडु में गहराया भाषा विवाद

अगले 24 घंटे में कहां कितना रहेगा तापमान

  • भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है. उसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है.
  • अगले 2 दिनों के दौरान मध्य भारत में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होने की संभावना है और उसके बाद 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है.
  • सप्ताह के दौरान पश्चिम भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है.
  • पूर्वी भारत में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हो सकता है.
  • सप्ताह के दौरान दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है.

झारखंड में भीषण गर्मी की चेतावनी

झारखंड में होली के दौरान विभिन्न हिस्सों में भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग के मुताबिक कोल्हान और पलामू मंडलों के कुछ जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं. आईएमडी के मुताबिक शुक्रवार से अगले चार दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस तक का इजाफा हो सकता है. रांची मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने बताया “कोल्हान मंडल के लिए 14 मार्च को भीषण गर्मी का येलो अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें तीन जिले सरायकेला-खरसावां, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम शामिल हैं.” उन्होंने बताया “15 और 16 मार्च को कोल्हान के साथ पलामू मंडल में मुख्य रूप से पलामू और गढ़वा जिलों में भी ऐसी ही स्थिति रह सकती है. इन दो मंडलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >