Heat Wave Alert: झारखंड-बंगाल में हीटवेव, UP-हरियाणा समेत 3 राज्यों में बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

Heat Wave Alert: मौसम विभाग के अनुसार झारखंड और बंगाल में हीटवेव की स्थिति अगले दो दिन बनी रहेगी. जबकि ओडिशा में भीषण गर्मी का दौर जारी है. यूपी समेत तीन राज्यों में बारिश की संभावना जताई गई है.

Heat Wave Alert: देश के कई राज्यों में ठंड और बर्फबारी का दौर जारी है. वहीं झारखंड और बंगाल में हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. वहीं ओडिशा में भीषण गर्मी का दौर जारी है. कुछ राज्यों में बारिश की संभावना जताई जा रही है.

इन राज्यों में होगी बारिश

आईएमडी वैज्ञानिक डॉ सोमा सेन रॉय ने कहा, “आज उत्तर हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और आसपास के इलाकों जैसे पंजाब, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश में गरज के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है. रविवार को तीव्रता और आर्द्रता कम हो जाएगी. दिल्ली में अगले 3-4 दिनों तक अधिकतम तापमान 31-32 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाएगा, न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा और सतही हवाओं के कमजोर होने के कारण 3-4 दिनों के बाद दोनों में वृद्धि होगी.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: Prabhat Khabar Special: चीन चुपके-चुपके विकास करता रहा और हम देखते रहे, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश के इंटरव्यू की तीसरी कड़ी

ओडिशा में भीषण गर्मी, झारखंड और बंगाल में हीटवेव

मौसम विभाग के अनुसार गुजरात में तेज गर्मी का दौर जारी है, जिसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. जबकि रविवार को येलो अलर्ट जारी किया गया है. ओडिशा में भीषण गर्मी जारी रहेगी, इसलिए रविवार तक राज्य में रेड अलर्ट जारी किया गया है. झारखंड और बंगाल में दो से तीन दिनों तक येलो अलर्ट के साथ हीटवेव की स्थिति जारी रहेगी, फिर कम हो जाएगी. पूर्वी अरुणाचल, पूर्वी असम और मणिपुर में भी तेज हवाओं के साथ नारंगी अलर्ट की उम्मीद है.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >