Delhi Weather: Heat Wave की चपेट में दिल्ली, सभी आंगनबाड़ी केंद्र 30 जून तक बंद

Delhi Weather: दिल्ली इस समय भीषण गर्मी की चपेट में है. इधर गर्मी को देखते हुए अरविंद केजरीवाल सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को 30 जून तक बंद करने का फैसला लिया है.

Delhi Weather: दिल्ली के मंत्री कैलाश गहलोत ने इसकी जानकारी ट्वीट कर दी है. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, दिल्ली में चल रही भीषण गर्मी को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि दिल्ली के सभी आंगनबाड़ी केंद्र 1 जून 2024 से 30 जून 2024 तक बंद रहेंगे.

आप के मंत्री ने अपने पोस्ट में क्या लिखा

आम आदमी पार्टी के नेता और मंत्री कैलाश गहलोत ने अपने पोस्ट में लिखा, दिल्ली में चल रही भीषण गर्मी को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि दिल्ली के सभी आंगनबाड़ी केंद्र 1 जून 2024 से 30 जून 2024 तक बंद रहेंगे. बच्चों और गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली माताओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए, पूरक पोषण खाद्य पदार्थ सीधे लाभार्थियों के दरवाजे पर टेक होम राशन (टीएचआर) के माध्यम से पहुंचाए जाएंगे, जिसमें 3-6 वर्ष की आयु के बच्चे भी शामिल हैं, जिन्हें आमतौर पर केंद्रों पर गर्म पका हुआ भोजन मिलता है. उन्होंने आगे लिखा, मैंने सचिव, महिला एवं बाल विकास को आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने और दैनिक आधार पर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है.

दिल्ली में धूल भरी आंधी या हल्की बारिश की संभावना

दिल्लीवासियों की सोमवार को सुबह की शुरुआत गर्मी के साथ हुई और न्यूनतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत तापमान से 3.3 डिग्री सेल्सियस अधिक है. मौसम कार्यालय ने बताया कि आज धूल भरी आंधी या बहुत हल्की बारिश होने और तेज हवाएं चलने का अनुमान है. उसने बताया कि अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 39 प्रतिशत दर्ज की गयी.

Also Read: लोकसभा चुनाव में 64.2 करोड़ लोगों ने मतदान किया, भारत ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, बोले मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार

Also Read: Lok Sabha Election 2024 : ‘इंतजार कीजिए’, रिजल्ट से पहले सोनिया गांधी का आया रिएक्शन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >