Haryana Political Crisis: 'चुनावी मौसम में कौन किधर जाता है…' हरियाणा सरकार संकट पर बोले खट्टर- हमारे संपर्क में कई विधायक

Haryana Political Crisis: हरियाणा सरकार में सामिल तीन निर्दलीय विधायक सोमबीर सांगवान, रणधीर गोलन और धर्मपाल गोंदर ने मंगलवार को सरकार से समर्थन वापस ले लिया है. इसपर हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि चिंता करने की जरूरत नहीं हैं.

Haryana Political Crisis: हरियाणा सरकार से तीन निर्दलीय विधायकों के इस्तीफे के बाद सरकार संकट में आ गई है. वहीं, तीनों निर्दलीय विधायकों की ओर से प्रदेश की नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार से समर्थन वापसी पर हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि चिंता करने की जरूरत नहीं हैं. बता दें, मंगलवार को राज्य सरकार में शामिल तीन विधायक सोमबीर सांगवान, रणधीर गोलन और धर्मपाल गोंदर ने सरकार से यह कहते हुए समर्थन वापस ले लिया था कि वो चुनाव के दौरान कांग्रेस को समर्थन देने का फैसला किया है.

किसी को इसकी चिंता नहीं करनी चाहिए- खट्टर
वहीं, हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर ने प्रदेश में छाई सियासी संकट पर कहा है कि चिंता करने की जरूरत नहीं हैं. पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि चुनावी मौसम के बीच कौन कहां जा रहा है, इसका कोई असर नहीं पड़ेगा. उन्होंने कहा कि कई विधायक भी हमारे संपर्क में हैं. किसी को इसकी चिंता नहीं करनी चाहिए.

हरियाणा सरकार में सामिल तीन निर्दलीय विधायक सोमबीर सांगवान, रणधीर गोलन और धर्मपाल गोंदर ने मंगलवार को सरकार से समर्थन वापस ले लिया है. तीनों विधायकों का कहना है कि उन्होंने चुनाव के दौरान कांग्रेस को समर्थन देने का फैसला किया है. बता दें, तीनों विधायकों ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री सह कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा  और प्रदेश कांग्रेस प्रमुख उदय भान की मौजूदगी में रोहतक मीडिया से बात करते हुए सरकार से समर्थन वापसी की घोषणा की.

विधायकों ने कही यह बात
समर्थन वापस लेने वाले निर्दलीय विधायकों में से एक धर्मपाल गोंदर ने कहा है कि हम सरकार से समर्थन वापस लेकर अब कांग्रेस के साथ खड़े हैं. उन्होंने कहा कि हमने किसानों से जुड़े मुद्दों सहित विभिन्न मुद्दों पर यह निर्णय लिया है. बता दें, 90 सदस्यीय हरियाणा विधानसभा की मौजूदा क्षमता 88 की है. इसमें बीजेपी के 40 सदस्य हैं. भाजपा नीत सरकार को पहले जननायक जनता पार्टी (जजपा) के विधायकों और निर्दलीय विधायकों का समर्थन हासिल था. लेकिन जजपा ने भी समर्थन वापस ले लिया था और अब निर्दलीय भी साथ छोड़ रहे हैं.

Also Read: Covishield Vaccine: एस्ट्राजेनेका का बड़ा फैसला, दुनिया भर से वापस मंगा रही अपनी कोरोना वैक्सीन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >