Haryana Gambling: जुआरियों पर कहर बनकर टूटी सीएम फ्लाइंग टीम, 55 को दबोचा, मोबाइल फोन और गाड़ियां बरामद

Haryana Gambling: हरियाणा के करनाल में सीएम फ्लाइंग टीम ने जुआरियों के अड्डे पर देर रात 1:30 बजे छापेमारी की है. इस कार्रवाई में 55 सट्टेबाजों को पकड़ा गया है और 12 लाख रुपये बरामद किए गए हैं.

अंजलि पांडे की रिपोर्ट

Haryana Gambling: सीएम फ्लाइंग टीम ने करनाल के घरौंडा में एक बड़ी छापेमारी की है. घरौंडा में रिहायशी इलाके का एक मकान सट्टेबाजी का अड्डा बना हुआ था. सीएम फ्लाइंग के डीएसपी सुशील कुमार ने जानकारी दी कि उन्हें सूचना मिली थी कि रिंकू कश्यप नामक व्यक्ति घरौंडा के रिहायशी इलाके में एक मकान में सट्टेबाजी का धंधा चला रहा है. एएनआई (ANI) के रिपोर्ट के अनुसार, छापेमारी में 55 जुआरियों को पकड़ा गया साथ ही 12 लाख रुपये समेत 40 से ज्यादा मोबाइल बरामद किए गए. कार्रवाई में दर्जनों महंगी गाड़ियां भी मिली हैं.

एक महीने से चल रहा था जुआरियों का खेल

घर के मालिक ने यह बताया है कि उसके मकान पर लगभग 1 महीने से यह सट्टे का धंधा चल रहा था. रोज रात को मकान में जुआ खेला जाता था जिसमें शामिल होने महंगी गाड़ियों से लोग आते थे. सीएम फ्लाइंग टीम ने उच्च अधिकारियों से आदेश मिलते ही घरौंडा पुलिस के साथ मिलकर छापेमारी की. मौके पर जुआ खेलते हुए 55 लोगों को पकड़ा जिनके खिलाफ गैंबलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.

जुआरियों पर कहर बनकर टूटी सीएम फ्लाइंग टीम

हरियाणा सीएम फ्लाइंग टीम ने पिछले 10 दिनों में 2 और अड्डों पर छापेमारी की है. सिरसा जिले के एक फैक्ट्री में छापेमारी की गई थी जो एक्सपायर्ड खाद किसानों को सप्लाई कर रहा था. मौके पर बड़ी मात्रा में एक्सपायर्ड खाद और बिना लेबल वाले कई उत्पाद बरामद किए गए थे. वहीं हिसार जिले में एक फैक्ट्री से 640 किलो केमिकल जप्त किए गए थे. फैक्ट्री में बिना वैध लाइसेंस के केमिकल स्टोर किया गया था. ऐसे कई बड़ी छापेमारी हरियाणा की सीएम फ्लाइंग टीम ने की है और आगे भी लगी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >