Haryana Election: चुनाव से पहले बीजेपी की बड़ी कार्रवाई, 8 बागियों को दिखाया पार्टी से बाहर का रास्ता

Haryana Election: हरियाणा के पूर्व मंत्री रणजीत सिंह चौटाला और सात अन्य नेताओं को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया.

Haryana Election: बीजेपी ने जिन नेताओं पर बड़ी कार्रवाई की उन्होंने पांच अक्टूबर को होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरने का फैसला किया था. बीजेपी की हरियाणा इकाई ने कहा कि उसके प्रमुख मोहन लाल बड़ौली ने इन नेताओं को तत्काल प्रभाव से छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है.

रणजीत सिंह चौटाला के अलावा इन नेताओं पर गिरी गाज

रणजीत सिंह चौटाला के अलावा संदीप गर्ग (लाडवा से चुनाव लड़ रहे), जिले राम शर्मा (असंध), देवेंद्र कादियान (गन्नौर), बचन सिंह आर्य (सफीदों), राधा अहलावत (महम), नवीन गोयल (गुरुग्राम) और केहर सिंह रावत (हथीन) को भी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से निष्कासित कर दिया गया है. चौटाला ने भाजपा छोड़ने का फैसला तब किया, जब उन्हें पार्टी ने रानिया से टिकट नहीं दिया. रानिया, वह सीट है, जिसका उन्होंने निर्दलीय विधायक रहने के दौरान विधानसभा में प्रतिनिधित्व किया था. चौटाला ने इस साल की शुरुआत में हुए लोकसभा चुनावों से पहले बीजेपी में शामिल होने से पहले विधानसभा की सदस्यता छोड़ दी थी. उन्होंने हिसार से संसदीय चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था.

कांग्रेस ने भी 13 के खिलाफ की थी कार्रवाई

नब्बे सदस्यीय हरियाणा विधानसभा के लिए पांच अक्टूबर को मतदान होना है और मतों की गिनती आठ अक्टूबर को होगी. भाजपा लगातार तीसरी बार राज्य की सत्ता में वापसी के लिये प्रयास कर रही है. कांग्रेस की हरियाणा इकाई ने इससे पहले 13 नेताओं को निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने का फैसला करने पर पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए निष्कासित कर दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >