Haryana Accident: यूपी के 30 लोग जा रहे थे वैष्णो देवी मंदिर, अंबाला में ट्रक से भिड़ी बस, 7 की मौत

Haryana Accident: हरियाणा के अंबाला में ट्रक और बस में टक्कर हो गई जिसमें 7 लोगों की जान चली गई. इस दुर्घटना का वीडियो सामने आया है.

Haryana Accident: हरियाणा के अंबाला से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां गुरुवार देर रात एक ट्रक के मिनी बस से टकरा जाने से कम से कम सात लोगों की मौत हो गई जबकि लगभग 20 अन्य घायल हुए हैं. घायलों को अस्पताल ले जाया गया है, जहां कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है.

जानकारी के अनुसार, अंबाला-दिल्ली-जम्मू नेशनल हाईवे पर शुक्रवार सुबह हादसा हुआ जिसके बाद वहां चीख पुकार मच गई. पुलिस को जैसे ही सूचना मिली वह घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया. बताया जा रहा है कि बस में उत्तर प्रदेश के लोग सवार थे जो वैष्णो देवी मंदिर जा रहे थे.

हादसे का वीडियो आया सामने

हरियाणा के अंबाला में हुए हादसे का वीडियो सामने आया है. इस वीडियो को न्यूज एजेंसी PTI ने जारी किया है. वीडियो में नजर आ रहा है कि बस के परखच्चे उड़ गये हैं. यह एक ट्रेवलर बस थी. बस के एक ओर की चेचिस पूरी तरह से नष्ट हो चुकी हैं. अब जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि हादसे की वजह क्या है ?

हताहतों की संख्या की पुष्टि की गई

अंबाला कैंट के सिविल अस्पताल के अधिकारियों की ओर से हताहतों की संख्या की पुष्टि की गई है. उन्होंने कहा कि यह दुर्घटना आज तड़के हुई और 20 से अधिक संख्या में घायल यात्रियों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया. डॉ. कौशल कुमार (सिविल अस्पताल, अंबाला कैंट) की ओर से जानकारी दी गई है कि अंबाला-दिल्ली-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बस दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग घायल हो गए.

Read Also : Road Accident: सासाराम में भीषण सड़क हादसा, ऑटो और वैन की टक्कर में 3 की मौत

उत्तर प्रदेश के लगभग 30 लोग सवार थे बस में

पुलिस ने बताया कि बस में उत्तर प्रदेश के लगभग 30 लोग सवार थे जो जम्मू-कश्मीर में वैष्णो देवी मंदिर जा रहे थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >