बांस के जंगल जैसा दिखता है गुवाहाटी का यह हवाईअड्डा, दुनिया के सबसे खूबसूरत एयरपोर्ट्स की सूची में हुआ शामिल

Guwahati Airport : गुवाहाटी का गोपीनाथ बोरदोलोई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नया टर्मिनल-2, 'द बैम्बू ऑर्किड्स', दुनिया के सबसे खूबसूरत एयरपोर्ट्स की सूची में शामिल हो गया है. असम की संस्कृति और वास्तुकला का अनूठा संगम इसे खास बनाता है.

Guwahati Airport : गुवाहाटी (असम) के लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नया टर्मिनल-2 अब सिर्फ यात्रियों के लिए सुविधा का केंद्र नहीं, बल्कि भारत की वास्तुकला और सांस्कृतिक पहचान का नया प्रतीक बन गया है. पीटीआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक, इस एयरपोर्ट की प्रतिष्ठित प्रिक्स वर्साय (Prix Versailles) 2026 ने इसे दुनिया के सबसे खूबसूरत एयरपोर्ट्स की सूची में शामिल किया है. यह सम्मान उन इमारतों को दिया जाता है, जो डिजाइन, नवाचार और सांस्कृतिक पहचान के मामले में वैश्विक स्तर पर अलग पहचान बनाती हैं.

'द बैम्बू ऑर्किड्स' में दिखती है असम की आत्मा

गोपीनाथ बोरदोलोई इंटरनेशनल एयरपोर्ट टर्मिनल-2 का नाम 'द बैम्बू ऑर्किड्स' रखा गया है. इसकी पूरी डिजाइन असम के राज्य पुष्प कोपोऊ (फॉक्सटेल ऑर्किड) और यहां के पारंपरिक बांस से प्रेरित है. दूर से देखने पर यह टर्मिनल घने बांस के जंगल जैसा दिखाई देता है. आधुनिक वास्तुकला और स्थानीय कारीगरी का ऐसा संगम इसे बाकी एयरपोर्ट्स से बिल्कुल अलग बनाता है.

यात्रियों को मिलती हैं विश्वस्तरीय सुविधाएं

नॉर्थ-ईस्ट का प्रवेश द्वार कहे जाने वाले गुवाहाटी एयरपोर्ट पर यात्रियों के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं. विशाल चेक-इन एरिया, आधुनिक सुरक्षा व्यवस्था, आरामदायक प्रतीक्षालय, डिजिटल सेवाएं और पर्यावरण के अनुकूल निर्माण इसकी खासियत हैं. प्राकृतिक रोशनी और हरियाली को ध्यान में रखकर तैयार किया गया यह टर्मिनल यात्रियों को एक अलग अनुभव देता है.

भारत की सांस्कृतिक पहचान को मिली नई उड़ान

गुवाहाटी एयरपोर्ट का यह सम्मान केवल असम ही नहीं, बल्कि पूरे भारत के लिए गर्व की बात है. यह साबित करता है कि आधुनिक विकास और स्थानीय संस्कृति साथ-साथ आगे बढ़ सकते हैं. जिस तरह पहले भारत के कई प्रतिष्ठित एयरपोर्ट अपनी अनूठी डिजाइन के लिए अंतरराष्ट्रीय पहचान बना चुके हैं, उसी कड़ी में अब गुवाहाटी का टर्मिनल-2 भी शामिल हो गया है। यह उपलब्धि नॉर्थ-ईस्ट की सांस्कृतिक विरासत और प्राकृतिक सुंदरता को पूरी दुनिया के सामने नई पहचान दिलाने का काम करेगी.

यह भी पढ़ें-तमिलनाडु में नवोदय विद्यालय खोलने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, वकील ने कहा- बच्चों की मुफ्त शिक्षा पर राजनीति नहीं


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Satyendra Giri

सत्येन्द्र गिरि प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वे मुख्य रूप से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों से जुड़ी खबरों का लेखन करते हैं. सरल, तथ्यात्मक और पाठक-केंद्रित लेखन उनकी प्रमुख पहचान है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से मास्टर ऑफ आर्ट्स इन मास कम्युनिकेशन (बैच 2023–25) की डिग्री प्राप्त की है.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, रिपोर्टिंग और समसामयिक विषयों की गहन समझ विकसित की. पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास एक वर्ष का पेशेवर अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला के गोरखपुर एडिशन से की, जहां समाचार लेखन और रिपोर्टिंग की बारीकियों को नजदीक से सीखने और समझने का अवसर मिला. इसके बाद उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता में कदम रखते हुए प्रभात खबर डिजिटल से जुड़कर देश-विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य शुरू किया.

सत्येन्द्र की विशेष रुचि इतिहास, अंतरराष्ट्रीय संबंध, राजनीति, कूटनीति और समसामयिक घटनाक्रम से जुड़े विषयों में है. वे जटिल और गंभीर मुद्दों को भी सरल, संतुलित और विश्वसनीय तरीके से प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं. राष्ट्रीय और वैश्विक घटनाओं पर उनकी गहरी नजर रहती है तथा वे तथ्यपरक और निष्पक्ष पत्रकारिता को अपनी कार्यशैली का आधार मानते हैं. वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के निवासी हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >