चलती कार से युवक ने उड़ाए नोट, वायरल हो रहा VIDEO, पुलिस ने दर्ज किया मामला

इन दिनों सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए लोग कई तरह के काम कर रहे हैं. इसी कड़ी में गुरुग्राम में एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में कार सवार दो युवक नोट उड़ाते नजर आ रहे हैं. वहीं, पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है, साथ ही एक मामला भी दर्ज किया है.

VIDEO: दिल्ली से सटे गुरुग्राम में एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो में एक युवक चलती कार से नोट उड़ा रहा है. कार भी पूरे रफ्तार में हैं और युवक के नोट उड़ाने का सिलसिला भी जारी है. वहीं, घटना सुर्खियों में आने के बाद पुलिस ने इस कारगुजारी पर एक्शन लिया है. पुलिस ने कार सवार आरोपी के खिलाफ एक मामला दर्ज लिया है. 15 सेकेंड के इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि कार में दो युवक सवार हैं. एक युवक कार चला रहा है जबकि दूसरा मुंह में कपड़ी लपेटकर नोट उड़ा रहा है.

15 सेकंड का है वीडियो: सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा यह वीडियो महज 15 सेकंड का है. कार एक फ्लाईओवर के नीचे से गुजर रही है. रात का वक्त हैं इस कारण सड़के भी सुनसान है. कार भी रफ्तार में है, और उसमें सवार युवक तेजी से नोट उड़ाते नजर आ रहे हैं. दूसरा युवक डिक्की में बैठकर मुंह में कपड़ा बांधकर नोट उड़ा रहा है.

पुलिस ने दर्ज किया मामला: पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो के माध्यम से इस घटना की जानकारी मिली. जहां दो लोगों ने गोल्फ कोर्स रोड पर एक कार से करेंसी नोट फेंक कर एक फिल्म के एक दृश्य को फिर से बनाने की कोशिश की. डीएलएफ गुरुग्राम के एसीपी विकास कौशिक ने कहा कि पुलिस ने आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है. एसीपी ने यह भी कहा कि आरोपियों की पहचान हो गई है.


Also Read: 25 हजार के बदले 250 रुपये फाइन देने पर अड़ा शख्स, कोर्ट ने भेजा जेल, प्लेन में सिगरेट पीते पकड़ा गया था आरोपी

सोशल मीडिया पर फेमस होने की होड़: पुलिस का इस मामले में कहना है कि गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर एक कार से करेंसी नोट फेंक कर एक फिल्म के एक दृश्य को फिर से बनाने की कोशिश की गई है. दरअसल, इन दिनों सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए लोग कई तरह के काम कर रहे हैं. कार सवार दोनों युवक ने नोट उड़ाकर सुर्खियां बटोरने की कोशिश की है. हालांकि पुलिस ने कहा है कि आरोपियों की पहचान हो चुकी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >