Gurmeet Ram Rahim: रंजीत सिंह मर्डर केस में राम रहीम दोष मुक्त, हाईकोर्ट का आया बड़ा फैसला

Gurmeet Ram Rahim: 2002 में हुए रंजीत सिंह हत्याकांड में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया है. कोर्ट ने राम रहीम दोष मुक्त कर दिया है.

Gurmeet Ram Rahim: 2002 में हुए रंजीत सिंह हत्याकांड को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने मामले में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को दोषमुक्त ठहराया है. आपको बता दें कि रंजीत सिंह डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह के कट्टर अनुयायी रहे थे, साथ ही वे हरियाणा के सिरसा में डेरा के प्रबंधकों में से एक थे.

22 साल पहले रंजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जिसके बाद से मामला कोर्ट में चल रहा था. इससे पहले सीबीआई की विशेष अदालत ने डेरा प्रमुख समेत 5 अन्य आरोपियों को मामले में दोषी ठहराया था. आपको बता दें कि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने सीबीआई कोर्ट के फैसले को रद्द करते हुए मंगलवार को यह फैसला सुनाया है. गुरमीत राम रहीम की बात करें तो वह वर्तमान में अपनी दो शिष्याओं से बलात्कार के आरोप में जेल में है.

Read Also : Gurmeet Ram Rahim: ‘बिना पूछे राम रहीम को पैरोल न दी जाए’, हाईकोर्ट का हरियाणा सरकार को सख्त निर्देश

सुनाई गई थी सजा

उल्लेखनीय है कि पंचकूला की स्पेशल कोर्ट ने रंजीत सिंह हत्‍याकांड में डेरा सच्‍चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सहित 5 दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई थी. यही नहीं, राम रहीम पर 31 लाख रुपये का जुर्माना भी कोर्ट की ओर से लगाया गया था. दोषियों को विभिन्‍न धाराओं के तहत सजा सुनाई गई थी. गुरमीत राम रहीम के वकील की ओर से कहा गया था कि वह इस फैसले को पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में चुनौती देंगे.

हाई कोर्ट ने फैसले को किया रद्द

स्पेशल कोर्ट के द्वारा सजा सुनाए जाने के बाद राम रहीम ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में इसे चुनौती दी. हाई कोर्ट ने फैसले को रद्द करते हुए राम रहीम सहित चार अन्य लोगों को बरी कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >