Gujarat Election Result: अरविंद केजरीवाल की भविष्यवाणी सबित हुई गलत, देखें ये वीडियो

Gujarat Election Result: गुजरात चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल का एक वीडियो सामने आया था जो अभी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वो भविष्यवाणी करते नजर आ रहे हैं जो अभी गलत साबित होती नजर आ रही है.

Gujarat Election Result: गुजरात में मतगणना जारी है. ताजा जो खबर सामने आ रही है, उसके अनुसार भाजपा प्रदेश में प्रचंड जीत दर्ज करने की ओर अग्रसर है. कांग्रेस के साथ-साथ आम आदमी पार्टी (आप) की हालत गुजरात में पस्त होती नजर आ रही है. इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री और पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे गुजरात के बारे में भविष्यवाणी करते नजर आ रहे हैं. दरअसल ये वीडियो उनके एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का है.

केजरीवाल की भविष्यवाणी का वीडियो

वीडियो में नजर आ रहा है कि आप नेता अरविंद केजरीवाल कह रहे हैं कि कई लोग कहते हैं कि राजनीति के अंदर मेरी भविष्यवाणी सही साबित होती है. 2014 में जब दिल्ली में चुनाव हुआ था तो मैंने लिखकर दिया था कि कांग्रेस की जीरो सीट आएगी. किसी ने यकीन नहीं किया लेकिन कांग्रेस की जीरो सीट आयी. पंजाब मे मेरी भविष्यवाणी सही साबित हुई. मैं भविष्यवाणी करता हूं कि गुजरात में आम आदमी पार्टी की सरकार बन रही है. मेरी ये भविष्यवाणी सही साबित होगी.


गुजरात में कांग्रेस पस्त

2017 के चुनाव में 77 सीट जीतने वाली कांग्रेस इस बार पस्त होती नजर आ रही है. पिछली बार कांग्रेस को पाटीदार आंदोलन का लाभ मिला था लेकिन इस बार कांग्रेस अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी. आपको बता दें कि गुजरात में विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को जारी मतगणना के शुरुआती रुझान सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बड़ी बढ़त हासिल करती नजर आ रही. भाजपा ने 1995 से राज्य में कोई विधानसभा चुनाव नहीं हारा है.

Also Read: Gujarat Election Result Live: ‘गुजरात मॉडल’ सफल, प्रचंड जीत की ओर भाजपा, जश्न शुरू, जानें ताजा अपडेट
ताजा आंकड़े

निर्वाचन आयोग के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 149 सीट पर, कांग्रेस 19 और आम आदमी पार्टी (आप) 9 सीट पर आगे चल रही है1 गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना राज्य के 37 मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा और भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में आज सुबह शुरू हुई.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >