Gujarat Election Results: रिकॉर्ड जीत की ओर BJP, बोले प्रह्लाद जोशी- मॉडल ऑफ गुजरात लोगों की पहली पसंद

Gujarat Election Results: गुजरात चुनाल के आ रहे नतीजों से साफ होता जा रहा है कि बीजेपी एक बड़ी जीत दर्ज कर सकती है. करीब आती जा रही जीत से उत्साहित बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं. इसी कड़ी में केन्द्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि लोगों ने गुजरात मॉडल को खूब पसंद किया है.

Gujarat Election Results: गुजरात विधानसभा चुनाव में जो रुझान आ रहे हैं उससे साफ है कि बीजेपी रिकॉर्ड जीत की ओर बढ़ रही है. वहीं, कांग्रेस को चुनाव में जबरदस्त नुकसान उठाना पड़ रहा है. बीजेपी नेता और संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने गुजरात से आ रहे नतीजों पर कहा है गुजरात मॉडल को लोगों खूब पसंद किया है, और इसे अपना भरपूर समर्थन दिया है. उन्होंने कहा कि हम जो मॉडल देश के सामने पेश कर रहे हैं, उसे स्वीकार किया जा रहा है. उन्होंने गुजरात की जनता और भाजपा को बधाई दी है. उन्होंने कहा कि यह मतदान के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है.

वहीं, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने गुजरात चुनाव के आ रहे नतीजों पर कहा है कि वो गुजरात चुनाव को लेकर पार्टी पहले से ही जानती थी कि हमें रिकॉर्ड जीत मिलेगी. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में बीजेपी जिस तरह से गुजरात में विकास-आधारित कार्य कर रही है, यह उसकी वास्तविक अभिव्यक्ति है. यह पूरे देश के लिए एक मॉडल है.


Also Read: बीजेपी गुजरात में बना सकती है जीत का रिकार्ड, जानिए देश में किस पार्टी ने किया है सबसे लंबे समय तक शासन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >