गुजरात इलेक्शन 2022: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की आखिरी लिस्ट, शंकर सिंह वाघेला के बेटे को भी टिकट

गुजरात चुनाव 2022: कांग्रेस की ओर से जारी उम्मीदवारों की अंतिम सूची में पूर्व सीएम शंकर सिंह वाघेला के पुत्र महेंद्र सिंह वाघेला को भी शामिल किया गया है. महेंद्र सिंह वाघेला बायड विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे. इसके अलावा पालनपुर से महेश पटेल, गांधीनगर उत्तर से वीरेंद्र सिंह वाघेला चुनाव लड़ेंगे.

गुजरात चुनाव 2022: गुजरात की जंग के लिए कांग्रेस पूरी तरह कमर कस चुकी है. पार्टी ने सभी सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. इसी कड़ी में आज यानी बुधवार को पार्टी ने 37 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है. यह कांग्रेस की अंतिम सूची थी. बता दें 182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात चुनाव में कांग्रेस 179 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार रही है. बाकी की तीन सीटें कांग्रेस ने अपने सहयोगी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के लिए छोड़ दी है.

इन उम्मीदवारों को मिला टिकट: कांग्रेस की ओर से जारी उम्मीदवारों की अंतिम सूची में पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह वाघेला के पुत्र महेंद्र सिंह वाघेला को भी शामिल किया गया है. महेंद्र सिंह वाघेला बायड विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे. इसके अलावा पालनपुर से महेश पटेल, गांधीनगर उत्तर से वीरेंद्र सिंह वाघेला चुनाव लड़ेंगे. वहीं, वड़ोदरा शहर से जी परमार और कालोल से प्रभात सिंह को पार्टी ने टिकट दिया है.

3 सीटों पर एनसीपी लड़ेगी चुनाव: अपनी अंतिम लिस्ट में कांग्रेस ने 37 उम्मीदवारों के नाम शामिल किये हैं. लेकिन कांग्रेस ने 182 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव में कुल 179 प्रत्याशी ही घोषित किए हैं. कांग्रेस ने तीन सीटें सहयोगी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के लिए छोड़ दी है. एनसीपी उमरेठ, नरोदा और देवगढ़ बरिया से अपने उम्मीदवार उतार रही है. बता दें, गुजरात की 182 विधानसभा सीटों के लिए एक और पांच दिसंबर को दो चरणों में मतदान होगा. वहीं, मतगणना आठ दिसंबर को होगी.

भाषा इनपुट के साथ

Also Read: Gujarat Assembly Elections 2022: बीजेपी ने जारी की 5वीं सूची, तीन उम्मीदवार के नामों का किया ऐलान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >