शादी में दूल्हे का गुस्सा फूटा, दुल्हन को वरमाला पहनाने से किया इंकार

viral Video: शादी में गुस्से दूल्हे का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि दुल्हन का भाई वरमाला के समय दुल्हन को गोद में उठा लेता है, जिससे दूल्हा गुस्सा हो जाता है और सोफे पर जाकर बैठ जाता है. देखिए इस वायरल वीडियो को.

Viral Video: सोशल मीडिया पर शादी से जुड़े कई वीडियो रोजाना वायरल होते रहता हैं. ऐसा ही शादी का एक वीडियो सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि शादी का दिन है. दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर खड़े हैं. बरमाला की रस्म चल रही है. जैसे ही दुल्हन दूल्हे को वरमाला पहनाती है, लोग उन पर फूल बरसाना शुरू कर देते हैं. लेकिन जब दुल्हे की बारी आती है दुल्हन को वरमाला पहनाने की, तब दुल्हन का भाई आता है और उसे गोद में उठा लेता है.

दूल्हा बार-बार उछल-उछल कर दुल्हन को वरमाला पहनने की कोशिश करता है पर नाकामयाब रहता है. जिसके बाद दूल्हा गुस्सा हो जाता है और सोफे पर जाकर बैठ जाता है. लेकिन फिर भी लड़की का भाई उसे नीचे नहीं उतारता है. आस-पास खड़े लोग कहते हैं कि दुल्हन को नीचे उतार दे, पर वह ज़िद पर अड़ा रहता है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर किया गया है.

यह भी पढ़े: Viral Video: पति ने अपने ही हाथों से पत्नी का सिंदूर मिटाया, प्रेमी से करवाई शादी, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Neha kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >