अच्‍छी खबर : भारत में कोरोना के मामले दोगुने होने और मृत्यु दर अमेरिका, इटली, स्पेन और ब्रिटेन से कम

भारत में कोविड-19 संक्रमण के मामले दोगुने होने की दर इस महामारी से बुरी तरह प्रभावित अमेरिका, इटली, स्पेन और ब्रिटेन जैसे अन्य देशों से धीमी है.

नयी दिल्ली : भारत में कोविड-19 संक्रमण के मामले दोगुने होने की दर इस महामारी से बुरी तरह प्रभावित अमेरिका, इटली, स्पेन और ब्रिटेन जैसे अन्य देशों से धीमी है.

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार कोरोना वायरस संक्रमण से भारत में रोगियों की मृत्यु दर भी इन विकसित देशों के मुकाबले काफी कम है. स्वास्थ्य मंत्रालय और दुनियाभर में संक्रमण तथा मौत के पुष्ट मामलों को रिकॉर्ड करने वाली वेबसाइट ‘वर्ल्डोमीटर’ के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस के मामले पांच दिन में 500 से 1,000 हो गए और फिर चार दिन में 2,000 पर पहुंच गए.

Also Read: कोरोना से जीत रहा है देश रिकवरी रेट 25 फीसद के पार, पिछले 24 घंटे में आये 1780 नये केस

इसके बाद केवल तीन दिन में मामलों की संख्या दोगुनी होकर 4000 पर पहुंच गयी लेकिन इसके बाद रोगियों की संख्या 8,000 पहुंचने में छह दिन लगे. इसके बाद मामलों की संख्या आठ दिन में 16,000 और 10 दिन में 32,000 पर पहुंची. इसकी तुलना में अमेरिका में तीन दिन में मामले 500 से 1,000 हो गए और फिर दो ही दिन में 2,000 पर पहुंच गए. इसके बाद केवल तीन दिन में मामले दोगुने होकर 4000 पर और अगले दो दिन में 8,000 हो गये.

इसके बाद मामलों की संख्या दो दिन में ही 16,000 पर और अगले दो ही दिन में 32,000 पर पहुंची. इटली में इसी तरह से 500 से संक्रमण के मामलों का आंकड़ा 32,000 तक क्रमश: दो, दो, चार, तीन, चार और पांच दिन में दोगुना होते हुए पहुंचा. वहीं स्पेन में इसी रेंज में मामलों की संख्या की वृद्धि में क्रमश: दो, दो, दो, तीन, तीन और चार दिन लगे.

Also Read: कोरोना से जंग में ‘मई महीना महत्वपूर्ण’, जानिए क्या कह रहे मेडिकल एक्सपर्ट्स

ब्रिटेन और जर्मनी में भी मामले दोगुने होने की दर अपेक्षाकृत ज्यादा रही. हालांकि मामले दोगुने होने की दर के मामले में कनाडा की दर भारत से कम रही है. इसी तरह आधिकारिक सूत्रों के अनुसार भारत में जब सौ रोगियों की मौत हुई तब संक्रमण के 4,067 मामले थे. इस स्तर पर फ्रांस में 5,423, इटली में 3,089, स्पेन में 4,231, ब्रिटेन में 2,630 और ब्राजील में 3,904 मामले थे.

भारत में कोविड-19 संक्रमण से 500 रोगियों की मौत के आंकड़े के समय संक्रमितों की संख्या 15,712 थी. मौतों के इस आंकड़े के दौरान फ्रांस में मामलों की संख्या 14,459, इटली में 10,149, स्पेन में 13,716, ब्रिटेन में 11,658 और ब्राजील में 12,056 थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ArbindKumar Mishra

Published by: Prabhat Khabar

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >