Goa Nightclub Fire Tragedy: गोवा अग्निकांड में बुलडोजर एक्शन, नाइट क्लब के मालिकों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी

Goa Nightclub Fire Tragedy: गोवा अग्निकांड में मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की गई. आरोपियों के कंस्ट्रक्शन पर बुलडोजर कार्रवाई शुरू हो गई है. इधर दो आरोपियों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया है.

Goa Nightclub Fire Tragedy: गोवा पुलिस ने आग से तबाह हुए नाइट क्लब के मालिकों में शामिल अजय गुप्ता और सुरिंदर कुमार खोसला के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर’ (एलओसी) जारी किया है. बर्च बाय रोमियो लेन’ नाइट क्लब के मालिक सौरभ और गौरव लूथरा के थाईलैंड भागने के कुछ घंटों बाद, गुप्ता और ब्रिटिश नागरिक खोसला के खिलाफ एलओसी जारी किया गया. शनिवार को क्लब में आग की घटना में 25 लोगों की मौत हो गई थी.

सौरभ और गौरव लूथरा को वापस लाने के लिए इंटरपोल की ली जा रही मदद

उत्तरी गोवा के अंजुना थाने में प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) वर्षा शर्मा ने बताया कि गोवा पुलिस सौरभ और गौरव लूथरा को वापस लाने के लिए इंटरपोल की मदद ले रही है, जो फुकेट भाग गए हैं. उन्हें भारत वापस लाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं. शर्मा ने बताया, आग की घटना के तुरंत बाद सौरभ और गौरव का पता लगाने के प्रयास शुरू हो गए थे. वे उस समय गोवा में नहीं थे.

आग लगने के मामले में अब तक हो चुकी है 5 की गिरफ्तारी

पुलिस ने अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें नाइट क्लब के मुख्य महाप्रबंधक राजीव मोदक, महाप्रबंधक विवेक सिंह, बार मैनेजर राजीव सिंघानिया, गेट मैनेजर रियांशु ठाकुर और भरत कोहली शामिल हैं.

गोवा अग्निकांड के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजरी कार्रवाई

वागाटोर इलाके में मौजूद रोमियो लेन रेस्टोरेंट का एक हिस्सा तोड़ा जा रहा है. इसके मालिक गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा हैं, जो रोमियो लेन के पास बर्च के भी मालिक हैं, जहां 7 दिसंबर को आग लगने से 25 लोगों की जान चली गई थी. गोवा टूरिज्म के डिप्टी डायरेक्टर धीरज वागले ने कहा, हम बीच की तरफ से अतिक्रमण को तोड़ देंगे. तोड़ा जाने वाला कुल एरिया 198 स्क्वायर मीटर है.

नाइटक्लब अग्निकांड के आरोपी को दिल्ली से गोवा लाया गया

गोवा के एक नाइट क्लब में आग लगने की घटना के सिलसिले में गिरफ्तार पांचवें आरोपी भरत कोहली की ट्रांजिट रिमांड हासिल करने के बाद राज्य पुलिस उसे मंगलवार को दिल्ली से पणजी ले आई. पुलिस अधिकारी ने बताया कि कोहली इस अग्निकांड के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया पांचवां आरोपी है. उससे पहले अंजुना पुलिस ने घटना के संबंध में नाइट क्लब के चार वरिष्ठ प्रबंधन सदस्यों को गिरफ्तार किया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >