Goa Nightclub Fire: गोवा नाइटक्लब में आग लगने की घटना में बड़ी कार्रवाई, 4 लोग गिरफ्तार

Goa Nightclub Fire: गोवा नाइटक्लब में आग लगने की घटना के बाद बड़ी कार्रवाई की गई है. क्लब के चार कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस मामले में आगे भी कार्रवाई की जाएगी. आग लगने की घटना में 25 लोगों की मौत हो गई.

Goa Nightclub Fire: नाइटक्लब आग लगने की घटना पर गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा, बर्च बाय रोमियो लेन नाइटक्लब में आग लगने की घटना के बाद क्लब के चार कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. इसके साथ ही उन अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं, जिन्होंने सुरक्षा मानदंडों का उल्लंघन होने के बावजूद क्लब के संचालन की अनुमति दी. मुख्यमंत्री सावंत ने यह भी कहा कि क्लब के मालिक सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा.

जांच के लिए समिति गठित

सरकार ने घटना की जांच के लिए दक्षिण गोवा के जिलाधिकारी, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं के उप निदेशक और फॉरेंसिक प्रयोगशाला के निदेशक की एक समिति गठित की है. समिति एक सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट देगी.

इलेक्ट्रिक पटाखे फोड़ने से आग लगने की आशंका

मुख्यमंत्री सावंत ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि अंदर इलेक्ट्रिक पटाखे फोड़े गए थे, जिससे आग लगी. मुख्यमंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उन्होंने राज्य के मुख्य सचिव डॉ वी कैंडावेलू और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) आलोक कुमार को दोषी सरकारी अधिकारियों की पहचान करने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया है. सावंत ने स्थिति की समीक्षा के लिए राज्य प्रशासन और गृह विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ कई बैठकें भी कीं.

नाइटक्लब के लिए एडवाइजरी जारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे हादसे फिर से न हों, इसके लिए सरकार ने उपाय तैयार किए हैं. उन्होंने कहा कि आतिथ्य क्षेत्र के सभी नाइट क्लबों और अन्य प्रतिष्ठानों को परामर्श जारी किया जाएगा, जिसमें उन्हें पर्याप्त सुरक्षा सावधानियां बरतने के लिए कहा जाएगा. सावंत ने कहा कि राज्य सरकार बिना अनुमति के संचालित हो रहे क्लबों का ऑडिट भी करेगी, साथ ही उन स्थानों की भी जांच करेगी, जहां ऐसे हादसे हो सकते हैं.

क्लब के इन कर्मचारियों को किया गया गिरफ्तार

मुख्यमंत्री सावंत ने बताया कि क्लब के मुख्य महाप्रबंधक राजीव मोदक, महाप्रबंधक विवेक सिंह, बार प्रबंधक राजीव सिंघानिया और द्वार प्रबंधक रियांशु ठाकुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजे की घोषणा

मुख्यमंत्री सावंत ने बताया कि राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कोष से प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को पांच लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी. उन्होंने कहा कि मृतकों के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक स्थानों तक पहुंचाने की भी व्यवस्था की जाएगी.

ये भी पढ़ें: Goa Nightclub Fire Update: गोवा के नाइट क्लब अग्निकांड में झारखंड के दो भाइयों सहित 3 मजदूरों की मौत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >