...तो इस तरह गोवा ने कोरोना को हराया, दूसरों के लिए मिसाल

गोवा (Goa ) में कोविड-19 (COVID19) के सभी सात मरीज उपचार के बाद ठीक हो गए और सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. इसके साथ ही गोवा देश का पहला राज्‍य बन गया (Goa is India's first zero coronavirus state) है जहां अब कोरोना (coronavirus ) का एक भी मामला नहीं है. गोवा देश का पहला जीरो कोरोना केस वाला राज्‍य हो गया है.

पणजी : गोवा में कोविड-19 के सभी सात मरीज उपचार के बाद ठीक हो गए और सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. इसके साथ ही गोवा देश का पहला राज्‍य बन गया है जहां अब कोरोना का एक भी मामला नहीं है. गोवा देश का पहला जीरो कोरोना केस वाला राज्‍य हो गया है.

कोरोना को हराकर गोवा अन्‍य राज्‍यों के लिए मिसाल बन गया है. अब यह चर्चा के विषय बन गया है कि आखिर गोवा ने कोरोना के खिलाफ इस मुश्किल भरे जंग में जीत कैसे दर्ज की ?

Also Read: Coronavirus Outbreak : कोरोना को हराने वाला पहला राज्‍य बना गोवा, 7 लोग थे पॉजिटिव, सभी ठीक

मीडिया में इसको लेकर कई खबरें चल रही हैं और गोवा की विजयगाथा पर चर्चा शुरू हो गयी है. राज्य के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने बताया संक्रमण के सात मामलों में से अंतिम मामला तीन अप्रैल को सामने आया था और उपचार के बाद सभी व्यक्तियों के नमूनों की जांच नकारात्मक आने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई.

उन्‍होंने बताय, जब देश के अन्‍य राज्‍यों से कोरोना के केस आने शुरू हो गये थे, तभी हम अलर्ट हो गये और अपनी सीमा को सील कर दिया. उसके बाद गोवा में सभी ओपीडी सेवा बंद कर दी गयी, केवल आपातकाल सेवा को ही चालू रखा गया.

गोवा पहला राज्‍य है जहां सबसे पहले अलग कोविड-19 अस्‍पताल का प्रस्‍ताव रखा और बाहर निकलने वालों के लिए मास्‍क का प्रयोग करना अनिवार्य कर दिया. इसके अलावा राज्‍य में तेजी से टेस्ट किये गये. इसके साथ-साथ कोरोना वायरस को हराने के लिए गोवा ने टेक्‍नोलॉजी का भी भरपूर इस्‍तेमाल किया. गोवा में सबसे पहले वॉट्सऐप पर चेटबॉट का प्रयोग किया गया. जिस तरह केंद्र सरकार की ओर से जारी आरोग्‍य सेतू ऐप के जरिये कोई भी यह जान सकता है कि वो कोरोना वायरस से संक्रमित है या नहीं. उसी प्रकार गोवा में भी ऐप बनाया गया था, जिसके माध्‍यम से घर बैठे लोग जान सकते थे कि वो कितने सुरक्षित हैं.

गोवा के मुख्‍यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा, बड़े गर्व की बात है कि हम जीरो कोरोना केस स्टेट हो गए हैं. हालांकि गोवा के मुख्‍यमंत्री सावंत ने बताया कि राज्य में तीन मई तक लॉकडाउन जारी रहेगा. जिन लोगों को केंद्र के अनुसार छूट मिली है उन्हें ही छूट दी जाएगी और बाकी लॉकडाउन सख्‍ती के साथ जारी रहेगा. इस खुशी के मौके पर मुख्‍यमंत्री ने मैं सभी फ्रंटलाइनर्स और हेल्थवर्कर्स को धन्यवाद दिया.

दूसरी ओर स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने ट्वीट किया, हमें यह कहते हुए गर्व हो रहा है कि गोवा में कोविड-19 से ग्रसित सभी मरीज ठीक हो गए हैं. अभी गोवा में एक भी व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं है. उन्होंने कहा, वर्तमान में जब राज्य में कोई भी व्यक्ति संक्रमित नहीं है तो हमें लॉकडाउन का महत्व समझना होगा, सामाजिक दूरी बनाए रखनी होगी, अधिक जांच करनी होगी और केंद्र और राज्य सरकारों के नियम का पालन करना होगा. राणे ने डॉक्टरों समेत मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, मुख्य सचिव परिमल राय और स्वास्थ्य सचिव नीला मोहनन को धन्यवाद दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ArbindKumar Mishra

Published by: Prabhat Khabar

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >