DMK सांसद के ‘गौमूत्र राज्य’ वाले बयान पर बवाल, संसद से सड़क तक हंगामा, बीजेपी ने किया हमला

लोकसभा में ‘जम्मू कश्मीर आरक्षण (संशोधन) विधेयक’ और ‘जम्मू कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक’ पर चर्चा में भाग लेते हुए द्रमुक के डीएनवी सेंथिलकुमार ने कहा, इस देश की जनता को सोचना चाहिए कि भाजपा की चुनाव जीतने की शक्ति केवल हिंदी पट्टी के राज्यों में है जिन्हें हम आमतौर पर गौमूत्र राज्य कहते हैं.

लोकसभा में द्रविड मुनेत्र कषगम (द्रमुक) सांसद के दिये ‘गौमूत्र राज्य’ वाले बयान पर हंगामा जारी है. बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस सहित विपक्षी पार्टियों को निशाना बनाया है. दरअसल मंगलवार को हिंदी पट्टी के राज्यों को ‘गौमूत्र राज्य’ की संज्ञा देते हुए डीएमके सांसद डीएनवी सेंथिलकुमार ने विवाद खड़ा कर दिया और कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) केवल इन्हीं राज्यों में चुनाव जीत सकती है, दक्षिण भारत में नहीं. विवाद बढ़ने के बाद DMK सांसद डीएनवी सेंथिलकुमार एस ने कहा, जब मैंने सदन के अंदर बयान दिया तो उस समय गृह मंत्री और भाजपा सदस्य वहां मौजूद थे. यह कोई विवादास्पद बयान नहीं है. मैं अगली बार कुछ अन्य शब्दों का उपयोग करने का प्रयास करूंगा.

डीएमके सांसद ने क्या दिया था बयान

लोकसभा में ‘जम्मू कश्मीर आरक्षण (संशोधन) विधेयक’ और ‘जम्मू कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक’ पर चर्चा में भाग लेते हुए द्रमुक के डीएनवी सेंथिलकुमार ने कहा, इस देश की जनता को सोचना चाहिए कि भाजपा की चुनाव जीतने की शक्ति केवल हिंदी पट्टी के राज्यों में है जिन्हें हम आमतौर पर गौमूत्र राज्य कहते हैं. सेंथिलकुमार ने लोकसभा में कहा, आप (भाजपा) दक्षिण भारत में नहीं आ सकते. आप देख लीजिए कि केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में चुनाव परिणाम क्या आया. हम वहां बहुत मजबूत हैं. उन्होंने कहा, हमें हैरानी नहीं होगी यदि आप इन सारे राज्यों को केंद्रशासित प्रदेशों में बदलने के विकल्प पर विचार करने लगें ताकि आप परोक्ष रूप से यहां सत्ता में आ सकें. आप वहां पैर जमाने का सपना कभी पूरा नहीं कर सकते.

बीजेपी ने राहुल गांधी से पूछा क्या डीएमके सांसद के अपमानजनक बयानों से सहमत हैं

भाजपा के नेताओं ने द्रमुक पर पलटवार करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी से पूछा कि क्या वह उत्तर भारतीयों के खिलाफ अपने सहयोगी दल के अपमानजनक बयानों से सहमत हैं. भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कहा, यह कोई डीएमके की सोच नहीं है, यह पूरे I.N.D.I.A गठबंधन का बयान है. इस प्रकार की विभाजनकारी, नफरती सोच कोई पहली बार डीएमके ने प्रस्तुत नहीं की है. डीएमके ने तो लगातार उत्तर भारत और हिंदी के खिलाफ बयान दिए हैं. आज अखिलेश यादव, राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, अरविंद केजरीवाल को बताना चाहिए कि क्या इस बयान से भारत जुड़ेगा? क्या ये बयान उनके लिए स्वीकार्य है?

Also Read: राहुल गांधी ने पहले ही कर दी थी राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की हार की भविष्यवाणी ? वीडियो वायरल

हमें इस बात का गर्व है कि हम गौमाता के सेवक हैं : साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर

DMK सांसद डीएनवी सेंथिलकुमार एस की ‘गौमूत्र’ वाली टिप्पणी पर भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा, हमें इस बात का गर्व है कि हम गौमाता के सेवक हैं. DMK के सांसद को सदन, जनता, गौ माता, देश और सनातन धर्म से माफी मांगनी पड़ेगी क्योंकि सनातन धर्म के मूल हैं- गंगा, गौरी और धरती मां. उन्होंने हिंदी भाषी क्षेत्रों और गौ माता का अपमान किया है.

जल्द ही भाजपा दक्षिण भारत में भी जीतेगी: डॉ भागवत कराड

DMK सांसद डीएनवी सेंथिलकुमार एस की ‘गौमूत्र’ वाली टिप्पणी पर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री डॉ भागवत कराड ने कहा, भाजपा जनता का काम करके जहां उन्हें सुविधा देती है वहां जीतती है. जल्द ही भाजपा दक्षिण भारत में भी जीतेगी.

आचार्य प्रमोद कृष्णम बोले- ऐसी ही बकवास करते रहे तो…

DMK सांसद सेंथिलकुमार की ‘गौमूत्र’ वाली टिप्पणी पर कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, DMK के नेताओं की अगर यही हरकतें रही और सनातन धर्म के खिलाफ वे ऐसी ही बकवास करते रहे तो गौमूत्र वाले राज्यों में ही नहीं सांड वाले राज्यों में भी भाजपा का परचम लहरा जाएगा.

जो जिस तरह से सोचते हैं वे उसी तरह कहते हैं : अर्जुन मुंडा

DMK सांसद की ‘गौमूत्र’ वाली टिप्पणी पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा, जो जिस तरह से सोचते हैं वे उसी तरह कहते हैं, इसका भारत की जीवन पद्धति में कितना महत्व है उसका उन्हें अंदाजा नहीं है.

राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बीजेपी को मिली शानदार जीत

हाल में हुए राज्य विधानसभा चुनावों में राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में जहां भाजपा को जीत मिली है, वहीं तेलंगाना में कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है. कांग्रेस ने इस साल की शुरुआत में कर्नाटक में भाजपा से सत्ता छीन ली थी, वहीं तमिलनाडु समेत अन्य दक्षिण भारतीय राज्यों में गैर-भाजपाई दल सरकार चला रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >