Garuda VIl: जोधपुर एयर शो में दिखा राफेल का दम, भारत और फ्रांस का 7वां संयुक्त युद्धाभ्यास गरुड़ शुरू

Garuda VIl: भारत और फ्रांस का यह युद्धाभ्यास 12 नवंबर तक चलेगा. इस अभ्यास में इंडियन एयर फोर्स की तरफ से राफेल, सुखोई, तेजस और जैगुआर फाइटर जेट शामिल हुए. जबकि फ्रांस की ओर से राफेल विमान शामिल हुए. 7वें युद्ध अभ्यास गरुड़ में दोनों देश की एयरफोर्स के फाइटर कमांडो शामिल हुए.

Garuda VIl: राजस्थान के जोधपुर में भारत और फ्रांस का 7वां युद्ध अभ्यास गरुड़ का आयोजन किया गया. इस मौके पर भारत की ओर से राफेल, सुखोई, तेज और जैगुआर फाइटर जेटों ने उड़ान भरी. फ्रांस की ओर से चार राफेल फाइटर जेट और मल्टी रोल टैंकर ट्रांसपोर्ट के साथ 220 जवानों की टुकड़ी जोधपुर पहुंची. आसमान में गरजते भारतीय फाइटर जेट की ताकत पूरी दुनिया ने देखी.

आज यानी मंगलवार को जोधपुर में भारतीय और फ्रांसीसी फाइटरों की उड़ान से आसमान गूंजने लगा. फ्रांसीसी वायु सेना के प्रमुख जनरल स्टीफन मिल ने भारतीय रूसी मूल के Su-30 लड़ाकू विमान में उड़ान भरी वहीं,  आईएएफ (IAF) प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने गरुड़ युद्धाभ्यास के दौरान फ्रांसीसी वायु सेना के राफेल जेट में उड़ान भरी.

12 नवंबर तक चलेगा युद्धाभ्यास: भारत और फ्रांस का यह युद्धाभ्यास 12 नवंबर तक चलेगा. इस अभ्यास में इंडियन एयर फोर्स की तरफ से राफेल, सुखोई, तेजस और जैगुआर फाइटर जेट शामिल हुए. जबकि फ्रांस की ओर से राफेल विमान शामिल हुए. 7वें युद्ध अभ्यास गरुड़ में दोनों देश की एयरफोर्स के फाइटर कमांडो शामिल हुए. अभ्यास के दौरान दोनों देशों के सैनिकों ने अपने-अपने अनुभव को भी साझा किए.

पहले हो चुके हैं छह युद्धाभ्यास: भारत और फ्रांस के बीच इससे पहले 6 गरुड़ युद्धाभ्यास हो चुके हैं. यह सातवां अभ्यास राजस्थान के जोधपुर में हो रहा है.  भारत और फ्रांस ने 2003 में युद्धाभ्यास की शुरुआत की थी. इस अभ्यास में भारतीय वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी आर चौधरी फ्रांसीसी एयर फोर्स के राफेल लड़ाकू जेट के साथ पहुंचे.

Also Read: ‘हिन्दू’ पर दिए अपने बयान पर कायम हैं कांग्रेस नेता जारकीहोली, कहा- गलत साबित हुआ तो छोड़ दूंगा विधायकी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >