Video : गंगा घाट पर नहाते वक्त डूबने लगा युवक, भगवान बनकर आए पुलिस के जवान

Video : उत्तराखंड पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक रेस्क्यू वीडियो साझा किया है. वीडियो के साथ पुलिस ने लिखा– हरिद्वार स्थित गंगा घाट पर नहाते समय उत्तर प्रदेश निवासी एक शिवभक्त गंगा के तेज बहाव में बहने लगा. पुलिस और बचाव दल ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे सुरक्षित बाहर निकाला. देखें वीडियो.

Video :  सावन माह में भगवान शिव की नगरी हरिद्वार में गंगाजल लेने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है. शुक्रवार को यहां के एक घाट पर एक अलग ही नजारा देखने को मिला, जहां भक्तों की आस्था और उत्साह देखने लायक थी. इस बीच उत्तराखंड पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है जो रेस्क्यू का है. वीडियो शेयर करते हुए पुलिस ने लिखा–हरिद्वार स्थित गंगा घाट पर नहाने के दौरान उत्तर प्रदेश निवासी एक शिवभक्त गंगा जी के तेज बहाव में बहने लगा और सौभाग्य से उसे जंजीर का सहारा मिल गया. बिना देर किये उत्तराखंड पुलिस के जवानों ने उसे सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया. आप भी देखें ये वीडियो.

रेस्क्यू वीडियो में क्या आ रहा है नजर

उत्तराखंड पुलिस के द्वारा जारी वीडियो में नजर आ रहा है कि रस्सी के सहारे एक युवक को पुलिस के जवान ऊपर की  ओर खींच रहे हैं. युवक को खींचकर पुल के ऊपर लाया जाता है. वीडियो में पुलिस का जवान बता रहा है कि युवक दूर से बहकर आ रहा था. इसके बाद उसे  बचाया गया.

सोशल मीडिया यूजर पुलिस की कर रहे हैं तारीफ

उत्तराखंड पुलिस के इस सराहनीय काम की तारीफ लोग कर रहे हैं. यहां पुलिस काफी सहग है और श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी न आए, इसका ध्यान रख रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >